केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रायपुर, आज अंबिकापुर में “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार देर शाम रायपुर पहुंचे। उनके एक दिवसीय दौरे के तहत रायपुर एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मंगलवार 13 मई को केंद्रीय मंत्री अंबिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा। जिन लाभार्थियों ने अपना आवास निर्माण शुरू कर दिया है, उन्हें भूमिपूजन कर आवास स्वीकृति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

इस आयोजन के माध्यम से 51 हजार नव-निर्मित पीएम आवास योजना लाभार्थियों को गृह प्रवेश का सौभाग्य मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रायपुर, आज अंबिकापुर में “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Raipur, CG

मंगलवार 13 मई को केंद्रीय मंत्री अंबिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा। जिन लाभार्थियों ने अपना आवास निर्माण शुरू कर दिया है, उन्हें भूमिपूजन कर आवास स्वीकृति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

इस आयोजन के माध्यम से 51 हजार नव-निर्मित पीएम आवास योजना लाभार्थियों को गृह प्रवेश का सौभाग्य मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/union-agriculture-minister-shivraj-singh-chauhan-reached-raipur-today-will/article-20631

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.