मुख्यमंत्री साय की जल संसाधन विभाग की समीक्षा: किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

Raipur, CG

On

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर जोर दिया और जल अपव्यय को रोकते हुए अधिक से अधिक जल का उपयोग कृषि कार्यों में करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को कम करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने की आवश्यकता जताई और जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था को अपनाने का सुझाव दिया।

बस्तर और सरगुजा संभाग में लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में भू-जल संकट को लेकर क्रिटिकल और सेमी-क्रिटिकल क्षेत्रों के लिए भी परियोजनाओं की आवश्यकता को रेखांकित किया।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने भी निर्माणाधीन परियोजनाओं की शीघ्र पूर्णता पर जोर दिया। बैठक में जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और विभागीय गतिविधियों पर चर्चा की।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

मुख्यमंत्री साय की जल संसाधन विभाग की समीक्षा: किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

Raipur, CG

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर जोर दिया और जल अपव्यय को रोकते हुए अधिक से अधिक जल का उपयोग कृषि कार्यों में करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को कम करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने की आवश्यकता जताई और जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था को अपनाने का सुझाव दिया।

बस्तर और सरगुजा संभाग में लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में भू-जल संकट को लेकर क्रिटिकल और सेमी-क्रिटिकल क्षेत्रों के लिए भी परियोजनाओं की आवश्यकता को रेखांकित किया।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने भी निर्माणाधीन परियोजनाओं की शीघ्र पूर्णता पर जोर दिया। बैठक में जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और विभागीय गतिविधियों पर चर्चा की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sais-water-resources-department-review-instructions-to-ensure/article-20625

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.