नक्सलियों को सीएम मोहन यादव की दो टूक: आत्मसमर्पण करो, नहीं तो खत्म कर दिए जाओगे

Balaghat, MP

On

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर नक्सलियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे मुख्यधारा में लौटकर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उन्हें मिटा दिया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि बेगुनाहों के खून से सनी विचारधारा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रदेश में किसी भी कीमत पर नक्सली आतंक को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा।

सोमवार को बालाघाट के लांजी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट और मंडला जिले के 64 बहादुर पुलिस जवानों को समय से पहले पदोन्नति पदक प्रदान किए। इन सभी जवानों ने चार अलग-अलग घटनाओं में सात हार्डकोर नक्सलियों को मुठभेड़ों में ढेर किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "लाल सलाम की हिंसक मानसिकता अब ज्यादा दिनों तक इस प्रदेश में टिक नहीं पाएगी। हम 2026 तक एमपी को नक्सलवाद मुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।"

आतंक का जवाब सख्ती से

लांजी में आयोजित इस सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक तौर पर एक स्पष्ट संदेश देने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लांजी जैसे क्षेत्र में जानबूझकर किया गया है ताकि नक्सली यह जान लें कि अब उनके आतंक के दिन गिने-चुने बचे हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान साफ शब्दों में कहा, "जो प्रदेश की धरती पर आतंक फैलाएंगे, उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।"

169 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बालाघाट जिले में 169 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें एक आयुर्वेदिक कॉलेज और अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना भी शामिल है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है और यह सिलसिला जारी रहेगा।

सम्मानित हुए जांबाज, मौजूद रहे परिजन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवानों के परिजन भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने बच्चों को सम्मानित होते देख गर्व महसूस किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सांसद भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे, मधु भगत समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

नक्सलियों को सीएम मोहन यादव की दो टूक: आत्मसमर्पण करो, नहीं तो खत्म कर दिए जाओगे

Balaghat, MP

सोमवार को बालाघाट के लांजी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट और मंडला जिले के 64 बहादुर पुलिस जवानों को समय से पहले पदोन्नति पदक प्रदान किए। इन सभी जवानों ने चार अलग-अलग घटनाओं में सात हार्डकोर नक्सलियों को मुठभेड़ों में ढेर किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "लाल सलाम की हिंसक मानसिकता अब ज्यादा दिनों तक इस प्रदेश में टिक नहीं पाएगी। हम 2026 तक एमपी को नक्सलवाद मुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।"

आतंक का जवाब सख्ती से

लांजी में आयोजित इस सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक तौर पर एक स्पष्ट संदेश देने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लांजी जैसे क्षेत्र में जानबूझकर किया गया है ताकि नक्सली यह जान लें कि अब उनके आतंक के दिन गिने-चुने बचे हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान साफ शब्दों में कहा, "जो प्रदेश की धरती पर आतंक फैलाएंगे, उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।"

169 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बालाघाट जिले में 169 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें एक आयुर्वेदिक कॉलेज और अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना भी शामिल है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है और यह सिलसिला जारी रहेगा।

सम्मानित हुए जांबाज, मौजूद रहे परिजन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवानों के परिजन भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने बच्चों को सम्मानित होते देख गर्व महसूस किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सांसद भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे, मधु भगत समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/if-you-surrender-the-naxalites-to-cm-mohan-yadav-otherwise/article-20617

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.