सीएम साय की डिजिटल दिशा: बस्तर से सरगुजा तक 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य, 250 सेवाएं होंगी ऑनलाइन

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकसित भारत 2047 की तर्ज पर छत्तीसगढ़ को भी डिजिटल रूप से सशक्त और पारदर्शी बनाना प्राथमिकता है।

बैठक में सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु 5000 से अधिक मोबाइल टावर चरणबद्ध ढंग से स्थापित किए जाएं। इसके अलावा फाइबर नेटवर्क लाइन बिछाने के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

85 ऑनलाइन सेवाओं से बढ़ाकर 250

सीएम साय ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 के तहत अभी 85 सेवाएं ऑनलाइन हैं, जिन्हें बढ़ाकर 250 सेवाओं तक विस्तारित किया जाएगा। इससे नागरिकों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

डाटा सेंटर अपग्रेड और नई तकनीकी परियोजनाएं

बैठक में उन्होंने स्टेट डाटा सेंटर को टीयर-3 के अनुरूप अपग्रेड करने की दिशा में कार्य तेज करने की बात कही। साथ ही भारतनेट फेज-2, नियद नेल्लानार और अटल मॉनिटरिंग पोर्टल जैसे महत्त्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

प्रमुख योजनाओं की स्थिति पर चर्चा

  • खनिज 2.0 पोर्टल अब लाइव हो चुका है

  • वाई-फाई मंत्रालय योजना सफलतापूर्वक प्रारंभ

  • 19 विभागों की 100 योजनाएं अब अटल डैशबोर्ड पर

  • ई-प्रोक्योरमेंट, आधार एनरोलमेंट मॉडल और सीजी स्वान जैसी परियोजनाओं पर भी समीक्षा

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, चिप्स के सीईओ प्रभात मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव ने विगत 15 महीनों की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण भी किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सीएम साय की डिजिटल दिशा: बस्तर से सरगुजा तक 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य, 250 सेवाएं होंगी ऑनलाइन

Raipur, CG

बैठक में सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु 5000 से अधिक मोबाइल टावर चरणबद्ध ढंग से स्थापित किए जाएं। इसके अलावा फाइबर नेटवर्क लाइन बिछाने के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

85 ऑनलाइन सेवाओं से बढ़ाकर 250

सीएम साय ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 के तहत अभी 85 सेवाएं ऑनलाइन हैं, जिन्हें बढ़ाकर 250 सेवाओं तक विस्तारित किया जाएगा। इससे नागरिकों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

डाटा सेंटर अपग्रेड और नई तकनीकी परियोजनाएं

बैठक में उन्होंने स्टेट डाटा सेंटर को टीयर-3 के अनुरूप अपग्रेड करने की दिशा में कार्य तेज करने की बात कही। साथ ही भारतनेट फेज-2, नियद नेल्लानार और अटल मॉनिटरिंग पोर्टल जैसे महत्त्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

प्रमुख योजनाओं की स्थिति पर चर्चा

  • खनिज 2.0 पोर्टल अब लाइव हो चुका है

  • वाई-फाई मंत्रालय योजना सफलतापूर्वक प्रारंभ

  • 19 विभागों की 100 योजनाएं अब अटल डैशबोर्ड पर

  • ई-प्रोक्योरमेंट, आधार एनरोलमेंट मॉडल और सीजी स्वान जैसी परियोजनाओं पर भी समीक्षा

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, चिप्स के सीईओ प्रभात मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव ने विगत 15 महीनों की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण भी किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sais-digital-direction-from-bastar-to-surguja-5000-mobile/article-26412

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.