रीवा में साइबर ठगों से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली: ब्लैकमेलिंग से टूटकर उठाया खौफनाक कदम

Rewa, MP

रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां साइबर ठगी और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 65 वर्षीय बुजुर्ग सरोज दुबे ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 यह घटना शुक्रवार शाम शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके पुश्तैनी मकान में हुई।

₹37,770 की ठगी के बाद भी नहीं रुकी ब्लैकमेलिंग

परिजनों के अनुसार, सरोज दुबे साइबर ठगों के जाल में फंस चुके थे। उन्होंने करीब ₹37,770 की रकम अपने मित्रों और रिश्तेदारों से उधार लेकर ठगों के कहने पर ट्रांसफर की, लेकिन इसके बाद भी उन्हें धमकियों और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला झेलना पड़ा।

मृतक के दामाद उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू ने बताया कि ठग कभी खुद को पुलिस अधिकारी, तो कभी सरकारी अफसर बताकर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए सरोज दुबे को डराते रहे। उन्होंने ससुर को थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी, लेकिन मानसिक दबाव इतना बढ़ गया कि वे यह कदम उठा बैठे।

पिता रहे हैं तहसीलदार, उसी बंदूक से दी जान

सरोज दुबे के पिता मुन्नीलाल दुबे तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद सरोज ने उनकी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक अपने नाम कराई थी, उसी हथियार से उन्होंने खुद को गोली मारी।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत ने बताया कि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साइबर ठग कर रहे मानसिक शोषण, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

यह घटना न केवल साइबर क्राइम की गंभीरता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ठग किस तरह लोगों को मानसिक रूप से तोड़ रहे हैं। रीवा में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन और साइबर सेल से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में साइबर ठगों से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली: ब्लैकमेलिंग से टूटकर उठाया खौफनाक कदम

Rewa, MP

 यह घटना शुक्रवार शाम शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके पुश्तैनी मकान में हुई।

₹37,770 की ठगी के बाद भी नहीं रुकी ब्लैकमेलिंग

परिजनों के अनुसार, सरोज दुबे साइबर ठगों के जाल में फंस चुके थे। उन्होंने करीब ₹37,770 की रकम अपने मित्रों और रिश्तेदारों से उधार लेकर ठगों के कहने पर ट्रांसफर की, लेकिन इसके बाद भी उन्हें धमकियों और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला झेलना पड़ा।

मृतक के दामाद उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू ने बताया कि ठग कभी खुद को पुलिस अधिकारी, तो कभी सरकारी अफसर बताकर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए सरोज दुबे को डराते रहे। उन्होंने ससुर को थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी, लेकिन मानसिक दबाव इतना बढ़ गया कि वे यह कदम उठा बैठे।

पिता रहे हैं तहसीलदार, उसी बंदूक से दी जान

सरोज दुबे के पिता मुन्नीलाल दुबे तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद सरोज ने उनकी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक अपने नाम कराई थी, उसी हथियार से उन्होंने खुद को गोली मारी।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत ने बताया कि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साइबर ठग कर रहे मानसिक शोषण, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

यह घटना न केवल साइबर क्राइम की गंभीरता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ठग किस तरह लोगों को मानसिक रूप से तोड़ रहे हैं। रीवा में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन और साइबर सेल से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fed-up-with-cyber-thugs-in-rewa-the-elder-broke/article-26536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.