APK फाइल डाउनलोड कर बस्तर में 7 साल से साइबर ठगी: अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड के पास करोड़ों की संपत्ति

Jagdalpur, CG

बस्तर पुलिस ने APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस जालसाज़ी में शामिल तीन और आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो झारखंड और एक उत्तर प्रदेश का निवासी है।

 अब तक इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद समेत छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गिरोह देशभर में 1.15 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है।

बस्तर निवासी के खाते से 7 लाख की ठगी

इस गिरोह का शिकार बने जगदलपुर के तिरंगा चौक निवासी अमलेश कुमार ने जनवरी 2025 में बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमलेश को एक्सिस बैंक के फर्जी कस्टमर केयर नंबर से कॉल आया था। उसी दिन शाम को उनके खाते से 500 रुपए से लेकर 4 लाख तक की कई ट्रांजैक्शन कर 7.33 लाख रुपए निकाल लिए गए। जब उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने उनकी मेल ID बदलकर नेट बैंकिंग से लोन लिया और पैसे ट्रांसफर कर लिए।

कैसे पकड़ में आए आरोपी?

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल DSP गीतिका साहू और निरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। खातों और कॉल रिकॉर्ड की ट्रैकिंग से आरोपी मुंबई और झारखंड तक ट्रेस हुए।

पहले चरण में गिरफ्तार:

  • कार्तिकेय राय (20) - मुंबई

  • संतोष कुमार (41) - मुंबई

  • अब्दुल मजीद (45) - जामताड़ा, झारखंड (गिरोह का मास्टरमाइंड)

दूसरे चरण में गिरफ्तार:

  • मो. इमरान अंसारी (36)

  • अलीमुद्दीन (33)

  • राजकुमार गौतम (32)

इनके पास से 92 हजार रुपए नकद, 56 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक सहित कई फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

करोड़पति निकला मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद

गिरोह का सरगना अब्दुल मजीद साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर चुका है। उसके पास जामताड़ा में आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ियां और प्रॉपर्टी है। वह पूर्व में डकैती और साइबर फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुका है।

APK फाइल से करते थे फोन हैक

यह गिरोह फर्जी कॉल के जरिए किसी व्यक्ति को लोन या कस्टमर सपोर्ट के नाम पर APK फाइल भेजता था। जैसे ही कोई यह फाइल डाउनलोड करता, उसका मोबाइल पूरी तरह हैकर के नियंत्रण में चला जाता। इसके बाद आरोपी OTP, मैसेज, ईमेल आदि देख और बदल सकते थे। इसी तकनीक से वे बैंक खातों से रुपए उड़ा लेते थे।

पुलिस की अपील: अनजान लिंक या फाइल डाउनलोड न करें

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अनजान नंबर से आई APK फाइल या लिंक को न खोलें, और किसी से भी फोन पर OTP या बैंक विवरण साझा न करें। साथ ही, यदि किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय थाने में रिपोर्ट करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

APK फाइल डाउनलोड कर बस्तर में 7 साल से साइबर ठगी: अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड के पास करोड़ों की संपत्ति

Jagdalpur, CG

 अब तक इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद समेत छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गिरोह देशभर में 1.15 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है।

बस्तर निवासी के खाते से 7 लाख की ठगी

इस गिरोह का शिकार बने जगदलपुर के तिरंगा चौक निवासी अमलेश कुमार ने जनवरी 2025 में बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमलेश को एक्सिस बैंक के फर्जी कस्टमर केयर नंबर से कॉल आया था। उसी दिन शाम को उनके खाते से 500 रुपए से लेकर 4 लाख तक की कई ट्रांजैक्शन कर 7.33 लाख रुपए निकाल लिए गए। जब उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने उनकी मेल ID बदलकर नेट बैंकिंग से लोन लिया और पैसे ट्रांसफर कर लिए।

कैसे पकड़ में आए आरोपी?

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल DSP गीतिका साहू और निरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। खातों और कॉल रिकॉर्ड की ट्रैकिंग से आरोपी मुंबई और झारखंड तक ट्रेस हुए।

पहले चरण में गिरफ्तार:

  • कार्तिकेय राय (20) - मुंबई

  • संतोष कुमार (41) - मुंबई

  • अब्दुल मजीद (45) - जामताड़ा, झारखंड (गिरोह का मास्टरमाइंड)

दूसरे चरण में गिरफ्तार:

  • मो. इमरान अंसारी (36)

  • अलीमुद्दीन (33)

  • राजकुमार गौतम (32)

इनके पास से 92 हजार रुपए नकद, 56 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक सहित कई फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

करोड़पति निकला मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद

गिरोह का सरगना अब्दुल मजीद साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर चुका है। उसके पास जामताड़ा में आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ियां और प्रॉपर्टी है। वह पूर्व में डकैती और साइबर फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुका है।

APK फाइल से करते थे फोन हैक

यह गिरोह फर्जी कॉल के जरिए किसी व्यक्ति को लोन या कस्टमर सपोर्ट के नाम पर APK फाइल भेजता था। जैसे ही कोई यह फाइल डाउनलोड करता, उसका मोबाइल पूरी तरह हैकर के नियंत्रण में चला जाता। इसके बाद आरोपी OTP, मैसेज, ईमेल आदि देख और बदल सकते थे। इसी तकनीक से वे बैंक खातों से रुपए उड़ा लेते थे।

पुलिस की अपील: अनजान लिंक या फाइल डाउनलोड न करें

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अनजान नंबर से आई APK फाइल या लिंक को न खोलें, और किसी से भी फोन पर OTP या बैंक विवरण साझा न करें। साथ ही, यदि किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय थाने में रिपोर्ट करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/downloading-apk-file-in-bastar-for-7-years-so-far/article-26538

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.