सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय का सख्त रुख, कलेक्टर को फटकार, DEO व EE सस्पेंड

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार को वे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के चुकतीपानी गांव पहुंचे, जहां जनचौपाल के जरिए उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी।

जनचौपाल में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बन रही सड़क की घटिया गुणवत्ता की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने GPM कलेक्टर लीना मंडावी को सख्त लहजे में फटकार लगाई और उन्हें निर्देश दिए कि वे स्वयं मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सरकार में अब जांच कमेटियों की आड़ नहीं चलेगी, अफसरों को खुद मैदान में उतरकर काम देखना होगा।

लापरवाही पर दो बड़े अफसर निलंबित

मुख्यमंत्री साय ने चुकतीपानी में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। इनमें मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आरके मिश्रा और GPM जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जगदीश कुमार शास्त्री शामिल हैं।

सीएम ने कहा कि मनियारी और पथरिया जलाशय जैसी वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि संबंधित अधिकारी गंभीर लापरवाही कर रहे हैं। इसी तरह बोर्ड परीक्षा में जिले का बेहद कमजोर प्रदर्शन शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

'काम करो या निलंबन झेलो' - CM का सख्त संदेश

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जब जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल समस्या की शिकायत की, तो मुख्यमंत्री ने पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ईमानदारी से काम करो या फिर निलंबन झेलने के लिए तैयार रहो। ये सरकार का काम है, कोई मजाक नहीं... गेट आउट।”

मुख्यमंत्री के इस तीखे तेवर से यह संदेश स्पष्ट हो गया कि अब प्रदेश में सरकारी योजनाओं में लापरवाही और गैर-जवाबदेही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुशासन तिहार के माध्यम से सीएम साय खुद ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और किसी भी स्तर पर ढिलाई को सख्ती से काबू में लेने का संकेत दे चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By दैनिक जागरण

सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय का सख्त रुख, कलेक्टर को फटकार, DEO व EE सस्पेंड

Raipur, CG

जनचौपाल में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बन रही सड़क की घटिया गुणवत्ता की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने GPM कलेक्टर लीना मंडावी को सख्त लहजे में फटकार लगाई और उन्हें निर्देश दिए कि वे स्वयं मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सरकार में अब जांच कमेटियों की आड़ नहीं चलेगी, अफसरों को खुद मैदान में उतरकर काम देखना होगा।

लापरवाही पर दो बड़े अफसर निलंबित

मुख्यमंत्री साय ने चुकतीपानी में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। इनमें मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आरके मिश्रा और GPM जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जगदीश कुमार शास्त्री शामिल हैं।

सीएम ने कहा कि मनियारी और पथरिया जलाशय जैसी वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि संबंधित अधिकारी गंभीर लापरवाही कर रहे हैं। इसी तरह बोर्ड परीक्षा में जिले का बेहद कमजोर प्रदर्शन शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

'काम करो या निलंबन झेलो' - CM का सख्त संदेश

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जब जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल समस्या की शिकायत की, तो मुख्यमंत्री ने पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ईमानदारी से काम करो या फिर निलंबन झेलने के लिए तैयार रहो। ये सरकार का काम है, कोई मजाक नहीं... गेट आउट।”

मुख्यमंत्री के इस तीखे तेवर से यह संदेश स्पष्ट हो गया कि अब प्रदेश में सरकारी योजनाओं में लापरवाही और गैर-जवाबदेही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुशासन तिहार के माध्यम से सीएम साय खुद ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और किसी भी स्तर पर ढिलाई को सख्ती से काबू में लेने का संकेत दे चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sais-strict-stance-in-good-governance-tihar-reprimanded/article-21511

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.