कांग्रेस विधायक हनी बघेल के खिलाफ एफआईआर, भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज प्रताड़ना व एसिड अटैक की धमकी का मामला

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश की सियासत में कांग्रेस विधायक हनी बघेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। विधायक के छोटे भाई देवेंद्र बघेल की पत्नी काम्या सिंह ने बघेल परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

काम्या सिंह ने विधायक हनी बघेल, उनके भाई सुरेंद्र सिंह, पति देवेंद्र बघेल, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और एसिड अटैक की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। भोपाल के महिला थाने में दर्ज इस शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लक्जरी कार की डिमांड, नशे की लत और शैक्षणिक धोखा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद बघेल परिवार ने उससे लक्जरी कार की मांग की। जब उन्होंने इस मांग को पूरा करने से मना किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। काम्या ने बताया कि शादी से पहले उसे यह बताया गया था कि देवेंद्र बघेल पढ़ा-लिखा और संस्कारी है, लेकिन बाद में पता चला कि वह केवल आठवीं पास है और शराब का आदी है।

शादी से पहले और बाद में अवैध संबंधों का आरोप

काम्या सिंह के अनुसार, उनके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेठानी, जेठ, चाची और सास के उकसावे पर देवेंद्र ने उन पर तलाक के कागज़ों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे तेजाब फेंकने की धमकी दी गई।

पति को बताया मेडिकल अनफिट, संपत्ति और IVF के नाम पर धोखा

काम्या ने यह भी दावा किया कि शादी के वर्षों बाद भी संतान नहीं होने पर जब उन्होंने चिकित्सकीय जांच कराई, तो पता चला कि उनके पति मेडिकल रूप से फिट नहीं हैं। इसके बाद जेठ सुरेंद्र सिंह ने IVF के माध्यम से संतान सुख दिलाने और खर्च उठाने का वादा किया, लेकिन जब पैसे देने की बारी आई तो पूरा परिवार गायब हो गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार की संपत्ति पर विधायक हनी बघेल का पूरी तरह कब्जा है और सुरेंद्र सिंह द्वारा पोकलेन बेचने से जो राशि मिली थी, उसे भी परिवार ने हड़प लिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

काम्या सिंह की शिकायत पर भोपाल के महिला थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस विधायक पर लगे इन गंभीर आरोपों की जांच किस दिशा में जाती है और कानून अपना क्या रुख अपनाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस विधायक हनी बघेल के खिलाफ एफआईआर, भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज प्रताड़ना व एसिड अटैक की धमकी का मामला

Bhopal, MP

काम्या सिंह ने विधायक हनी बघेल, उनके भाई सुरेंद्र सिंह, पति देवेंद्र बघेल, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और एसिड अटैक की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। भोपाल के महिला थाने में दर्ज इस शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लक्जरी कार की डिमांड, नशे की लत और शैक्षणिक धोखा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद बघेल परिवार ने उससे लक्जरी कार की मांग की। जब उन्होंने इस मांग को पूरा करने से मना किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। काम्या ने बताया कि शादी से पहले उसे यह बताया गया था कि देवेंद्र बघेल पढ़ा-लिखा और संस्कारी है, लेकिन बाद में पता चला कि वह केवल आठवीं पास है और शराब का आदी है।

शादी से पहले और बाद में अवैध संबंधों का आरोप

काम्या सिंह के अनुसार, उनके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेठानी, जेठ, चाची और सास के उकसावे पर देवेंद्र ने उन पर तलाक के कागज़ों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे तेजाब फेंकने की धमकी दी गई।

पति को बताया मेडिकल अनफिट, संपत्ति और IVF के नाम पर धोखा

काम्या ने यह भी दावा किया कि शादी के वर्षों बाद भी संतान नहीं होने पर जब उन्होंने चिकित्सकीय जांच कराई, तो पता चला कि उनके पति मेडिकल रूप से फिट नहीं हैं। इसके बाद जेठ सुरेंद्र सिंह ने IVF के माध्यम से संतान सुख दिलाने और खर्च उठाने का वादा किया, लेकिन जब पैसे देने की बारी आई तो पूरा परिवार गायब हो गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार की संपत्ति पर विधायक हनी बघेल का पूरी तरह कब्जा है और सुरेंद्र सिंह द्वारा पोकलेन बेचने से जो राशि मिली थी, उसे भी परिवार ने हड़प लिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

काम्या सिंह की शिकायत पर भोपाल के महिला थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस विधायक पर लगे इन गंभीर आरोपों की जांच किस दिशा में जाती है और कानून अपना क्या रुख अपनाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fir-sister-in-law-against-congress-mla-honey-baghel-made/article-21499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.