छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर बड़ा कदम : 20 मई से शुरू होगा 'भू-जल संवर्धन मिशन'

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में जल संकट से निपटने और सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार एक नई पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी 20 मई को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन' का शुभारंभ करेंगे। यह मिशन शहरी क्षेत्रों में भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रभावी योजनाओं के क्रियान्वयन पर केंद्रित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा, जिसमें दो सत्र आयोजित होंगे। पहले सत्र की शुरुआत दोपहर 3 बजे उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के संबोधन से होगी। इस सत्र में देशभर से आमंत्रित जल विशेषज्ञ, हाइड्रोलॉजिस्ट, उद्योग प्रतिनिधि, कॉलोनाइज़र और विभागीय अधिकारी जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे मिशन का शुभारंभ, अनुकंपा नियुक्ति भी सौंपेंगे

शाम 6 बजे के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मिशन का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वे इस दौरान भू-जल संवर्धन मिशन पर आधारित ब्रोशर का विमोचन और एक जागरूकता वीडियो का लॉन्च भी करेंगे। साथ ही नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

देश-विदेश की योजनाओं से मिलेगा मार्गदर्शन

कार्यक्रम में गुजरात की सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की टीम और जल संरक्षण के लिए प्रसिद्ध ‘वॉटरमैन ऑफ इंडिया’ राजेन्द्र सिंह विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण की रणनीति को दिशा देने के लिए अपने अनुभव साझा करेंगे।

विभागों का होगा संयुक्त प्रयास

इस मिशन में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग सहित कई सरकारी विभाग मिलकर काम करेंगे। साथ ही क्रेडाई के कॉलोनाइज़र और चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी अपनी कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में किए जा रहे जल संचयन प्रयासों की प्रस्तुति देंगे।

जनभागीदारी से बनेगा स्थायी मॉडल

नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि यह मिशन केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवकों और आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विशेषज्ञों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर बड़ा कदम : 20 मई से शुरू होगा 'भू-जल संवर्धन मिशन'

Raipur, CG

कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा, जिसमें दो सत्र आयोजित होंगे। पहले सत्र की शुरुआत दोपहर 3 बजे उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के संबोधन से होगी। इस सत्र में देशभर से आमंत्रित जल विशेषज्ञ, हाइड्रोलॉजिस्ट, उद्योग प्रतिनिधि, कॉलोनाइज़र और विभागीय अधिकारी जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे मिशन का शुभारंभ, अनुकंपा नियुक्ति भी सौंपेंगे

शाम 6 बजे के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मिशन का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वे इस दौरान भू-जल संवर्धन मिशन पर आधारित ब्रोशर का विमोचन और एक जागरूकता वीडियो का लॉन्च भी करेंगे। साथ ही नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

देश-विदेश की योजनाओं से मिलेगा मार्गदर्शन

कार्यक्रम में गुजरात की सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की टीम और जल संरक्षण के लिए प्रसिद्ध ‘वॉटरमैन ऑफ इंडिया’ राजेन्द्र सिंह विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण की रणनीति को दिशा देने के लिए अपने अनुभव साझा करेंगे।

विभागों का होगा संयुक्त प्रयास

इस मिशन में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग सहित कई सरकारी विभाग मिलकर काम करेंगे। साथ ही क्रेडाई के कॉलोनाइज़र और चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी अपनी कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में किए जा रहे जल संचयन प्रयासों की प्रस्तुति देंगे।

जनभागीदारी से बनेगा स्थायी मॉडल

नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि यह मिशन केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवकों और आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विशेषज्ञों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-big-step-towards-water-conservation-in-chhattisgarh-will-start/article-21513

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.