मुंगेली में सुशासन तिहार: CM साय ने दी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन की सौगातें

Mungeli, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले में सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत आयोजित समाधान शिविरों में शिरकत की। उन्होंने लोरमी विकासखंड के दूरस्थ और दुर्गम आदिवासी क्षेत्र बिजराकछार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवहन क्षेत्रों में कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री के आगमन से आदिवासी और बैगा जनजाति के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

शिविर में मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मांग पर खुड़िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मंजूरी दी। साथ ही लोरमी कॉलेज में पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास और डिंडौरी जिले में नया कॉलेज खोलने की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 14 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान किए, जिनमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम आवास की चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड समेत अन्य सुविधाएं शामिल थीं। वन विभाग ने अचानकमार जंगल सफारी के लिए महिला स्व-सहायता समूह को सफारी गाड़ी की चाबी भी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को धरातल पर उतारा है। उन्होंने बताया कि 18 लाख परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं और किसानों को धान के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। साथ ही तेंदूपत्ता खरीदी की दर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तय की गई है।

शिविर के बाद मुख्यमंत्री ने बछेरा में 1.72 करोड़ रुपये लागत से निर्मित नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण किया। इस कार्यालय के शुरू होने से स्थानीय लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीयन जैसी सेवाएं सुविधाजनक रूप से मिलेंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस और 49,000 से अधिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार का उद्देश्य जनता को सुगम, तेज और तकनीकी रूप से सुसज्जित सेवाएं देना है। नए परिवहन कार्यालय से कार्यकुशलता में सुधार होगा और आमजन को सुविधा मिलेगी।"

मुंगेली जिले में समाधान शिविरों के तहत अब तक 1 लाख 29 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग सभी का समाधान किया जा चुका है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कलेक्टर-एसपी समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By दैनिक जागरण

मुंगेली में सुशासन तिहार: CM साय ने दी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन की सौगातें

Mungeli, CG

शिविर में मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मांग पर खुड़िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मंजूरी दी। साथ ही लोरमी कॉलेज में पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास और डिंडौरी जिले में नया कॉलेज खोलने की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 14 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान किए, जिनमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम आवास की चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड समेत अन्य सुविधाएं शामिल थीं। वन विभाग ने अचानकमार जंगल सफारी के लिए महिला स्व-सहायता समूह को सफारी गाड़ी की चाबी भी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को धरातल पर उतारा है। उन्होंने बताया कि 18 लाख परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं और किसानों को धान के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। साथ ही तेंदूपत्ता खरीदी की दर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तय की गई है।

शिविर के बाद मुख्यमंत्री ने बछेरा में 1.72 करोड़ रुपये लागत से निर्मित नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण किया। इस कार्यालय के शुरू होने से स्थानीय लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीयन जैसी सेवाएं सुविधाजनक रूप से मिलेंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस और 49,000 से अधिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार का उद्देश्य जनता को सुगम, तेज और तकनीकी रूप से सुसज्जित सेवाएं देना है। नए परिवहन कार्यालय से कार्यकुशलता में सुधार होगा और आमजन को सुविधा मिलेगी।"

मुंगेली जिले में समाधान शिविरों के तहत अब तक 1 लाख 29 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग सभी का समाधान किया जा चुका है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कलेक्टर-एसपी समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/good-governance-in-mungeli-cm-sai-gave-better-education-health/article-21509

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.