छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: 4 जिलों में 10 जनवरी तक प्राइमरी स्कूल बंद, मैनपाट में पारा 1.6 डिग्री

रायपुर (छ.ग.)

On

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, 17 जिलों में शीतलहर और 15 में घने कोहरे का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में शीतलहर का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। मैनपाट प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सुबह पौधों और घास पर जमी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है। मैदानी इलाकों में रायपुर और दुर्ग में रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया, जबकि पेंड्रा रोड में यह 7.2 डिग्री रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.6 डिग्री दर्ज हुआ।

शीतलहर के चलते मौसम विभाग ने 17 जिलों में यलो अलर्ट और 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी भी दी गई है। सुबह के समय सरगुजा, पेंड्रा और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।

ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों में प्राइमरी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूल अब सुबह 9.30 बजे से लगाए जा रहे हैं। यह निर्देश सभी शासकीय, अर्धशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे।

कड़ाके की ठंड से जनहानि के मामले भी सामने आए हैं। अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ क्षेत्र में एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई। बताया गया कि खुले में सोने के कारण वह हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गए। यह अंबिकापुर क्षेत्र में ठंड से मौत का दूसरा मामला है।

ठंड का असर बच्चों की सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों के अस्पतालों में हाइपोथर्मिया, सर्दी-खांसी और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार, बीते एक महीने में केवल रायपुर में 400 से अधिक बच्चों में हाइपोथर्मिया के लक्षण पाए गए हैं, जिनमें से कई को NICU और SNCU में भर्ती करना पड़ा।

स्थिति को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने की संभावना कम है।

--------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cold-wave-havoc-in-chhattisgarh-primary-schools-closed-till-january/article-42307

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.