- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- VIDEO: कोंडागांव में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: पुलिस से झड़प, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सड़क पर गिरे,...
VIDEO: कोंडागांव में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: पुलिस से झड़प, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सड़क पर गिरे, कई घायल
Kondagaon, CG
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को कोंडागांव में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। डीईओ कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, वहीं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। झड़प के बीच पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम सड़क पर गिर पड़े, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने तुरंत संभाला।
शिक्षा नीति के विरोध में ‘शिक्षा न्याय यात्रा’
प्रदर्शन की शुरुआत पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद कांग्रेसियों ने ‘शिक्षा न्याय यात्रा’ के नाम से रैली निकाली। रैली में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व विधायक संतराम नेताम और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम प्रमुख रूप से शामिल थे। कांग्रेसी रैली के माध्यम से डीईओ कार्यालय तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही दो बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया।
बैरिकेड्स पर भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस
प्रदर्शनकारी जब बैरिकेड्स लांघने लगे तो पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ज़ोरदार धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। झड़प में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी चोटिल हो गईं। प्रदर्शनकारियों को रोके जाने के बाद वे सड़क पर ही बैठकर विरोध करने लगे।
सड़क पर गिर पड़े मोहन मरकाम
धक्का-मुक्की के दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम असंतुलन के कारण गिर गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया। हालांकि, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
सरकार पर जमकर बरसे मरकाम
प्रदर्शन के दौरान मोहन मरकाम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षकों को मूल शिक्षण कार्य छोड़कर जनगणना, मतदाता सूची और योजनाओं की सर्वे जैसी गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियों में झोंका जा रहा है। इससे न केवल उनकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शिक्षा व्यवस्था के साथ अन्याय है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए