सिकल सेल मुक्त भारत की ओर मध्यप्रदेश का बड़ा कदम: 33 जिलों में विशेष शिविर, बड़वानी में राज्य स्तरीय आयोजन

Bhopal, MP

विश्व सिकल सेल दिवस (19 जून) के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के 33 सिकल सेल प्रभावित जिलों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगी। इस अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बड़वानी में आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सिकल सेल मुक्त भारत 2047” संकल्प को साकार करने की दिशा में एक अहम पहल है।

शादी से पहले कुंडली नहीं, सिकल सेल कार्ड जरूर मिलाएं: उपमुख्यमंत्री

जनता से जागरूकता की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा, “कुंडली मिले या न मिले, लेकिन विवाह से पहले सिकल सेल कार्ड जरूर मिलाएं।” उन्होंने बताया कि यदि दूल्हा और दुल्हन दोनों सिकल सेल वाहक हैं, तो उनके बच्चों में इस रोग के गंभीर रूप से प्रभावित होने की संभावना काफी अधिक होती है।

क्या है सिकल सेल रोग और क्यों है यह खतरनाक?

सिकल सेल एक आनुवांशिक रक्त विकार है जिसमें लाल रक्त कणिकाएं अर्द्ध चंद्राकार हो जाती हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है, जिससे रोगी को असहनीय दर्द, बार-बार संक्रमण और अंग क्षति जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। यह रोग विशेष रूप से जनजातीय समुदायों में ज्यादा पाया जाता है, जो मध्यप्रदेश जैसे राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

सभी 33 जिलों में स्क्रीनिंग से लेकर उपचार तक की सुविधाएं

राज्य के 33 सिकल सेल प्रभावित जिलों में परामर्श, स्क्रीनिंग, उपचार और दवा वितरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मुफ्त जाँच और रोग प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

1 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग, देश में अव्वल मध्यप्रदेश

अब तक राज्य में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें 2 लाख से ज्यादा वाहक और 29,277 रोगी चिह्नित किए गए हैं। सरकार ने 80 लाख 9 हजार से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए हैं, जबकि 26,115 मरीजों को हाइड्रोक्सी यूरिया दवा से इलाज मुहैया कराया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सिकल सेल मुक्त भारत की ओर मध्यप्रदेश का बड़ा कदम: 33 जिलों में विशेष शिविर, बड़वानी में राज्य स्तरीय आयोजन

Bhopal, MP

शादी से पहले कुंडली नहीं, सिकल सेल कार्ड जरूर मिलाएं: उपमुख्यमंत्री

जनता से जागरूकता की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा, “कुंडली मिले या न मिले, लेकिन विवाह से पहले सिकल सेल कार्ड जरूर मिलाएं।” उन्होंने बताया कि यदि दूल्हा और दुल्हन दोनों सिकल सेल वाहक हैं, तो उनके बच्चों में इस रोग के गंभीर रूप से प्रभावित होने की संभावना काफी अधिक होती है।

क्या है सिकल सेल रोग और क्यों है यह खतरनाक?

सिकल सेल एक आनुवांशिक रक्त विकार है जिसमें लाल रक्त कणिकाएं अर्द्ध चंद्राकार हो जाती हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है, जिससे रोगी को असहनीय दर्द, बार-बार संक्रमण और अंग क्षति जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। यह रोग विशेष रूप से जनजातीय समुदायों में ज्यादा पाया जाता है, जो मध्यप्रदेश जैसे राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

सभी 33 जिलों में स्क्रीनिंग से लेकर उपचार तक की सुविधाएं

राज्य के 33 सिकल सेल प्रभावित जिलों में परामर्श, स्क्रीनिंग, उपचार और दवा वितरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मुफ्त जाँच और रोग प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

1 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग, देश में अव्वल मध्यप्रदेश

अब तक राज्य में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें 2 लाख से ज्यादा वाहक और 29,277 रोगी चिह्नित किए गए हैं। सरकार ने 80 लाख 9 हजार से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए हैं, जबकि 26,115 मरीजों को हाइड्रोक्सी यूरिया दवा से इलाज मुहैया कराया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradeshs-big-step-towards-sickle-cell-free-india-state/article-24749

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.