भोपाल की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, ई-रिक्शा के लिए बनेगी नई पॉलिसी

Bhopal, MP

भोपाल। राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र और नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण के साथ विशेष बैठक आयोजित कर सांसद शर्मा ने यातायात सुधार और अतिक्रमण हटाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

ई-रिक्शा संचालन के लिए बनेगा स्पष्ट नियम
सांसद शर्मा ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए फिलहाल कोई स्पष्ट नीति नहीं है। यही वजह है कि यह वाहन अनियंत्रित तरीके से सड़कों पर खड़े हो जाते हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। खासतौर पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर लोग समय पर नहीं पहुंच पाते। इन चुनौतियों को देखते हुए जल्द ही ई-रिक्शा संचालन के लिए एक सख्त पॉलिसी बनाई जाएगी।

कंडम वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की सड़कों पर वर्षों से खड़े जर्जर वाहन ट्रैफिक में बाधा बन रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए 20 जून से 15 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक क्षेत्र में ट्रेंचिंग यार्ड स्थापित किए जाएंगे जहां इन वाहनों को जमा किया जाएगा।

फुटपाथ पर अतिक्रमण हटेगा, मिलेगी राहत
सांसद शर्मा ने फुटपाथों पर कब्जा कर बैठने वालों को भी हटाने की बात कही। उनका कहना था कि जो स्थान पैदल यात्रियों के लिए बने हैं, उन्हें फेरीवालों और ठेले वालों ने घेर लिया है। यहां तक कि नालियों पर भी कब्जे हो चुके हैं। इस पर कलेक्टर ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

अतिक्रमण हटाने को गठित होगा विशेष दस्ता
बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण हटाने के लिए एक समर्पित दस्ता बनाया जाएगा। इसमें एडीएम प्रभारी होंगे और साथ में पुलिस, नगर निगम, एसडीएम, एसीपी और मोबाइल कोर्ट की टीम भी होगी। इस संयुक्त बल के माध्यम से शहरभर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

रोटरी हटाकर सुधारा जाएगा ट्रैफिक फ्लो
शहर के प्रमुख चौराहों जैसे नेहरू नगर और साढ़े दस नंबर पर बनी रोटरियों को हटाकर लेफ्ट टर्न की समस्या को सुलझाने का निर्णय लिया गया है। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

लंबे समय तक खड़ी गाड़ियों पर निगरानी
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि नगर निगम की पार्किंग में कई गाड़ियां महीनों से खड़ी रहती हैं। अब ऐसे वाहनों की निगरानी कर समयसीमा तय की जाएगी ताकि पार्किंग व्यवस्था में सुधार हो सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, ई-रिक्शा के लिए बनेगी नई पॉलिसी

Bhopal, MP

ई-रिक्शा संचालन के लिए बनेगा स्पष्ट नियम
सांसद शर्मा ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए फिलहाल कोई स्पष्ट नीति नहीं है। यही वजह है कि यह वाहन अनियंत्रित तरीके से सड़कों पर खड़े हो जाते हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। खासतौर पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर लोग समय पर नहीं पहुंच पाते। इन चुनौतियों को देखते हुए जल्द ही ई-रिक्शा संचालन के लिए एक सख्त पॉलिसी बनाई जाएगी।

कंडम वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की सड़कों पर वर्षों से खड़े जर्जर वाहन ट्रैफिक में बाधा बन रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए 20 जून से 15 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक क्षेत्र में ट्रेंचिंग यार्ड स्थापित किए जाएंगे जहां इन वाहनों को जमा किया जाएगा।

फुटपाथ पर अतिक्रमण हटेगा, मिलेगी राहत
सांसद शर्मा ने फुटपाथों पर कब्जा कर बैठने वालों को भी हटाने की बात कही। उनका कहना था कि जो स्थान पैदल यात्रियों के लिए बने हैं, उन्हें फेरीवालों और ठेले वालों ने घेर लिया है। यहां तक कि नालियों पर भी कब्जे हो चुके हैं। इस पर कलेक्टर ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

अतिक्रमण हटाने को गठित होगा विशेष दस्ता
बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण हटाने के लिए एक समर्पित दस्ता बनाया जाएगा। इसमें एडीएम प्रभारी होंगे और साथ में पुलिस, नगर निगम, एसडीएम, एसीपी और मोबाइल कोर्ट की टीम भी होगी। इस संयुक्त बल के माध्यम से शहरभर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

रोटरी हटाकर सुधारा जाएगा ट्रैफिक फ्लो
शहर के प्रमुख चौराहों जैसे नेहरू नगर और साढ़े दस नंबर पर बनी रोटरियों को हटाकर लेफ्ट टर्न की समस्या को सुलझाने का निर्णय लिया गया है। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

लंबे समय तक खड़ी गाड़ियों पर निगरानी
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि नगर निगम की पार्किंग में कई गाड़ियां महीनों से खड़ी रहती हैं। अब ऐसे वाहनों की निगरानी कर समयसीमा तय की जाएगी ताकि पार्किंग व्यवस्था में सुधार हो सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-policy-will-be-made-for-e-rickshaw-preparation-for-major/article-24741

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.