हाईवे पर फिर गायों की मौत: अनजान वाहन ने कुचली 15 गायें, एक घायल

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। लिमतरा गांव के समीप रविवार देर रात अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया।

इस दुर्घटना में 15 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हुई है।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह सामने आई जब राहगीरों ने हाईवे पर खून से सने शव देखे। इस वीभत्स दृश्य से आसपास के ग्रामीण और गौसेवा से जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। यह हादसा हिर्री-सरगांव थाना क्षेत्र में स्थित लिमतरा के पास हुआ।

20 दिन में 50 से अधिक गौवंशों की मौत

यह घटना बीते 20 दिनों में ऐसी तीसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले 14 जुलाई को तेज रफ्तार वाहन ने 22 गायों को रौंदा था, जिसमें 17 की मौत हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ बिलासपुर जिले में एक वर्ष में 100 से ज्यादा गायें सड़क हादसों में मारी जा चुकी हैं।

स्थानीय लोगों और गौसेवकों में रोष

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गौसेवकों और ग्रामीणों में लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रशासन को अब ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि मवेशियों की जान बचाई जा सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

सड़क पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या बना संकट

बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर अक्सर मवेशी खुले में घूमते या बैठते देखे जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए प्रशासन को स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हाईवे पर फिर गायों की मौत: अनजान वाहन ने कुचली 15 गायें, एक घायल

Bilaspur, CG

इस दुर्घटना में 15 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हुई है।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह सामने आई जब राहगीरों ने हाईवे पर खून से सने शव देखे। इस वीभत्स दृश्य से आसपास के ग्रामीण और गौसेवा से जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। यह हादसा हिर्री-सरगांव थाना क्षेत्र में स्थित लिमतरा के पास हुआ।

20 दिन में 50 से अधिक गौवंशों की मौत

यह घटना बीते 20 दिनों में ऐसी तीसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले 14 जुलाई को तेज रफ्तार वाहन ने 22 गायों को रौंदा था, जिसमें 17 की मौत हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ बिलासपुर जिले में एक वर्ष में 100 से ज्यादा गायें सड़क हादसों में मारी जा चुकी हैं।

स्थानीय लोगों और गौसेवकों में रोष

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गौसेवकों और ग्रामीणों में लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रशासन को अब ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि मवेशियों की जान बचाई जा सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

सड़क पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या बना संकट

बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर अक्सर मवेशी खुले में घूमते या बैठते देखे जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए प्रशासन को स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cows-death-again-on-the-highway-unknown-vehicle-crushed-15/article-29378

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.