प्रेम में शक बना मौत की वजह: 16 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 16 साल की एक छात्रा की उसके ही दूर के रिश्तेदार ने चाकू और पत्थर से हत्या कर दी।

सिर्फ इसलिए क्योंकि वह किसी और लड़के से बात करती थी। मृतिका का नाम मुस्कान धीवर है, जबकि आरोपी साहिल धीवर (20) को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है।

शक और सनक ने ले ली जान

पुलिस जांच में सामने आया कि मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन साहिल को संदेह था कि मुस्कान किसी अन्य युवक से भी बात करती है। इसी शक में साहिल ने मुस्कान की हत्या की योजना बनाई और 26 जून को उसे घुमाने के बहाने गांव के बाहर ले गया।

तालाब किनारे खेत में की बेरहमी से हत्या

साहिल, मुस्कान को तोर्रा तालाब के पास खेत में ले गया, जहां पहले से वह चाकू लेकर पहुंचा था। मौके पर उसने मुस्कान पर चाकू से हमला किया, फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद साहिल ने अपना मोबाइल बंद किया और फरार हो गया।

लाश के पास मिला आरोपी का गमछा

27 जून को दोपहर खेत में मुस्कान की लाश मिलने के बाद घटनास्थल से पुलिस को एक गमछा, चप्पल और अन्य सामान मिला, जिसकी पहचान साहिल के पिता ने की। इसके बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।

महाराष्ट्र भाग रहा था साहिल, गोंदिया से गिरफ्तार

जांच के दौरान पता चला कि साहिल अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी कर महाराष्ट्र भागने की फिराक में था। रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर गोंदिया से उसे धर दबोचा। पूछताछ में साहिल ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

CCTV फुटेज से खुला राज़

एक सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की जांच को दिशा दी, जिसमें मुस्कान साहिल के साथ बाइक पर जाती दिख रही थी। इसी से यह पुख्ता हुआ कि हत्या में साहिल ही शामिल है। पुलिस ने अब उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

मासूम छात्रा की मौत से इलाके में शोक

मुस्कान 10वीं की छात्रा थी। उसकी निर्मम हत्या ने इलाके में गम और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। परिजन अभी भी सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने कड़ी सजा की मांग की है ताकि प्रेम और शक में अंधे होकर कोई फिर ऐसा अपराध न करे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

प्रेम में शक बना मौत की वजह: 16 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

Raipur, CG

सिर्फ इसलिए क्योंकि वह किसी और लड़के से बात करती थी। मृतिका का नाम मुस्कान धीवर है, जबकि आरोपी साहिल धीवर (20) को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है।

शक और सनक ने ले ली जान

पुलिस जांच में सामने आया कि मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन साहिल को संदेह था कि मुस्कान किसी अन्य युवक से भी बात करती है। इसी शक में साहिल ने मुस्कान की हत्या की योजना बनाई और 26 जून को उसे घुमाने के बहाने गांव के बाहर ले गया।

तालाब किनारे खेत में की बेरहमी से हत्या

साहिल, मुस्कान को तोर्रा तालाब के पास खेत में ले गया, जहां पहले से वह चाकू लेकर पहुंचा था। मौके पर उसने मुस्कान पर चाकू से हमला किया, फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद साहिल ने अपना मोबाइल बंद किया और फरार हो गया।

लाश के पास मिला आरोपी का गमछा

27 जून को दोपहर खेत में मुस्कान की लाश मिलने के बाद घटनास्थल से पुलिस को एक गमछा, चप्पल और अन्य सामान मिला, जिसकी पहचान साहिल के पिता ने की। इसके बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।

महाराष्ट्र भाग रहा था साहिल, गोंदिया से गिरफ्तार

जांच के दौरान पता चला कि साहिल अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी कर महाराष्ट्र भागने की फिराक में था। रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर गोंदिया से उसे धर दबोचा। पूछताछ में साहिल ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

CCTV फुटेज से खुला राज़

एक सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की जांच को दिशा दी, जिसमें मुस्कान साहिल के साथ बाइक पर जाती दिख रही थी। इसी से यह पुख्ता हुआ कि हत्या में साहिल ही शामिल है। पुलिस ने अब उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

मासूम छात्रा की मौत से इलाके में शोक

मुस्कान 10वीं की छात्रा थी। उसकी निर्मम हत्या ने इलाके में गम और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। परिजन अभी भी सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने कड़ी सजा की मांग की है ताकि प्रेम और शक में अंधे होकर कोई फिर ऐसा अपराध न करे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/death-caused-by-doubt-in-love-a-16-year-old/article-26484

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.