मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी 5 महीने बाद खोली गई: 11 लाख से अधिक की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण मिले

Jagdalpur, CG

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी को पांच महीने बाद खोला गया। सोमवार, 14 जुलाई को प्रशासन और मंदिर समिति की मौजूदगी में यह दानपेटी खोली गई, जिसमें ₹11,18,000 नकद और कई कीमती आभूषण मिले।

इस प्रक्रिया में लगभग 5 घंटे तक गिनती और रिकॉर्डिंग का कार्य चला।

इस दौरान पेटी से भक्तों द्वारा लिखे कुछ पत्र भी मिले, जिनमें किसी ने गर्लफ्रेंड से शादी, तो किसी ने सरकारी नौकरी और किसी ने पारिवारिक शांति के लिए मन्नत मांगी थी।

पैसे और चढ़ावे को मंदिर कोष में किया गया जमा

दानपेटी से मिली संपूर्ण नकदी को मंदिर कोष में जमा कराया गया है। साथ ही, भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को सूचीबद्ध कर सुरक्षित किया गया है। मंदिर समिति के सदस्यों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया।

फरवरी में खुली थी पिछली पेटी, तब मिले थे 19 लाख से अधिक

इससे पहले फरवरी 2025 में दानपेटी खोली गई थी, जिसमें ₹19.23 लाख की नकदी और जेवरात प्राप्त हुए थे। पूरे वर्ष में मंदिर में करीब ₹90 लाख से ₹1 करोड़ रुपए तक का चढ़ावा आता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं और दान की मात्रा भी अधिक रहती है।

देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु, 52 शक्तिपीठों में शामिल है यह मंदिर

मां दंतेश्वरी मंदिर को 52 शक्तिपीठों में एक माना जाता है। यह मंदिर सिर्फ बस्तर और छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन और मन्नतें लेकर आते हैं।

कोई संतान सुख, कोई वैवाहिक जीवन की सफलता, तो कोई नौकरी या करियर से जुड़ी मन्नत लेकर मां के दरबार में हाजिरी देता है। भक्तों का विश्वास है कि मां दंतेश्वरी उनकी हर सच्ची मुराद पूरी करती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी 5 महीने बाद खोली गई: 11 लाख से अधिक की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण मिले

Jagdalpur, CG

इस प्रक्रिया में लगभग 5 घंटे तक गिनती और रिकॉर्डिंग का कार्य चला।

इस दौरान पेटी से भक्तों द्वारा लिखे कुछ पत्र भी मिले, जिनमें किसी ने गर्लफ्रेंड से शादी, तो किसी ने सरकारी नौकरी और किसी ने पारिवारिक शांति के लिए मन्नत मांगी थी।

पैसे और चढ़ावे को मंदिर कोष में किया गया जमा

दानपेटी से मिली संपूर्ण नकदी को मंदिर कोष में जमा कराया गया है। साथ ही, भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को सूचीबद्ध कर सुरक्षित किया गया है। मंदिर समिति के सदस्यों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया।

फरवरी में खुली थी पिछली पेटी, तब मिले थे 19 लाख से अधिक

इससे पहले फरवरी 2025 में दानपेटी खोली गई थी, जिसमें ₹19.23 लाख की नकदी और जेवरात प्राप्त हुए थे। पूरे वर्ष में मंदिर में करीब ₹90 लाख से ₹1 करोड़ रुपए तक का चढ़ावा आता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं और दान की मात्रा भी अधिक रहती है।

देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु, 52 शक्तिपीठों में शामिल है यह मंदिर

मां दंतेश्वरी मंदिर को 52 शक्तिपीठों में एक माना जाता है। यह मंदिर सिर्फ बस्तर और छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन और मन्नतें लेकर आते हैं।

कोई संतान सुख, कोई वैवाहिक जीवन की सफलता, तो कोई नौकरी या करियर से जुड़ी मन्नत लेकर मां के दरबार में हाजिरी देता है। भक्तों का विश्वास है कि मां दंतेश्वरी उनकी हर सच्ची मुराद पूरी करती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/donation-of-maa-danteshwari-temple-more-than-11-lakh-cash/article-27771

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.