24 घंटे में हाथियों का कहर: सरगुजा में 4 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, वन विभाग की लापरवाही से गांवों में दहशत

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा बन गया है। बीते 24 घंटों में हाथियों के तीन अलग-अलग हमलों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

 घटनाएं लुण्ड्रा और सीतापुर वन परिक्षेत्र की हैं, जहां जंगलों से भटके दंतैल हाथियों ने ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला।

पहली घटना: बाप-बेटी को रौंदा

30 जुलाई की शाम लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के ग्राम बेवरा (ग्राम पंचायत चिरगा) में राम कोरवा (60 वर्ष) और उनकी बेटी प्यारी कोरवा (35 वर्ष) खेत में रोपा लगाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जंगली हाथी से आमना-सामना हो गया। उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने दोनों को पटक-पटक कर मार डाला।

दूसरी घटना: महिला की मौत

इसी दिन सुबह 4 बजे ग्राम बकिला में सनमेत बाई नामक महिला अपने पति के साथ घर में थी। अचानक एक हाथी घर में घुस आया। पति-पत्नी जान बचाने के लिए अलग-अलग दिशा में भागे, लेकिन हाथी ने महिला को पकड़कर रौंद डाला। पति ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

तीसरी घटना: बुजुर्ग पर हमला

गुरुवार सुबह सीतापुर वन परिक्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में ग्रामीण मोहर साय सैराम (55 वर्ष) खेत गया था। वहां उसका सामना दो हाथियों से हो गया। उनमें से एक हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

वन विभाग की लापरवाही उजागर

घटनाओं के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की गतिविधियों की जानकारी पहले से होते हुए भी विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी। लुण्ड्रा क्षेत्र में जिस हाथी ने बाप-बेटी और महिला को मारा, वह बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से भटककर आया था।

मौत के बाद जागा प्रशासन

चार लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने आसपास के आधा दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है। यह कदम तब उठाया गया, जब जानें जा चुकी थीं। इससे पहले ललितपुर गांव तक हाथियों की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद उन्हें ट्रैक करने या रोकने के पुख्ता उपाय नहीं किए गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

24 घंटे में हाथियों का कहर: सरगुजा में 4 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, वन विभाग की लापरवाही से गांवों में दहशत

Surguja, CG

 घटनाएं लुण्ड्रा और सीतापुर वन परिक्षेत्र की हैं, जहां जंगलों से भटके दंतैल हाथियों ने ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला।

पहली घटना: बाप-बेटी को रौंदा

30 जुलाई की शाम लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के ग्राम बेवरा (ग्राम पंचायत चिरगा) में राम कोरवा (60 वर्ष) और उनकी बेटी प्यारी कोरवा (35 वर्ष) खेत में रोपा लगाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जंगली हाथी से आमना-सामना हो गया। उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने दोनों को पटक-पटक कर मार डाला।

दूसरी घटना: महिला की मौत

इसी दिन सुबह 4 बजे ग्राम बकिला में सनमेत बाई नामक महिला अपने पति के साथ घर में थी। अचानक एक हाथी घर में घुस आया। पति-पत्नी जान बचाने के लिए अलग-अलग दिशा में भागे, लेकिन हाथी ने महिला को पकड़कर रौंद डाला। पति ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

तीसरी घटना: बुजुर्ग पर हमला

गुरुवार सुबह सीतापुर वन परिक्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में ग्रामीण मोहर साय सैराम (55 वर्ष) खेत गया था। वहां उसका सामना दो हाथियों से हो गया। उनमें से एक हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

वन विभाग की लापरवाही उजागर

घटनाओं के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की गतिविधियों की जानकारी पहले से होते हुए भी विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी। लुण्ड्रा क्षेत्र में जिस हाथी ने बाप-बेटी और महिला को मारा, वह बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से भटककर आया था।

मौत के बाद जागा प्रशासन

चार लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने आसपास के आधा दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है। यह कदम तब उठाया गया, जब जानें जा चुकी थीं। इससे पहले ललितपुर गांव तक हाथियों की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद उन्हें ट्रैक करने या रोकने के पुख्ता उपाय नहीं किए गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/elephants-wreak-havoc-in-surguja-in-24-hours-painful-death/article-29374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.