भिलाई में फर्जी CBI अफसर का खेल: महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 12.5 लाख की ठगी, मेरठ से आरोपी गिरफ़्तार

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के भिलाई में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक महिला को 5 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और उसकी पेंशन की रकम व गहनों से कुल 12.5 लाख रुपये ऐंठ लिए।

 पुलिस ने मेरठ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इस गिरोह को तकनीकी सहायता देता था और कॉल कन्वर्टर मशीन के जरिए ठगी की कॉल्स बेचता था।

सीबीआई-क्राइम ब्रांच अफसर बनकर धमकाया

भिलाई सेक्टर-7 निवासी शोभा झा को 1 जुलाई 2025 को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया और IPC धाराओं का हवाला देकर जेल भेजने की धमकी दी।

घर में बंद, खाते से रकम उड़ाई

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तवर के अनुसार, ठगों ने महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर घर में ही कैद कर दिया। इस दौरान उन्होंने गहने गिरवी रखवाए और पेंशन खाते से पैसे निकलवाकर RTGS के जरिए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

मेरठ से पकड़ा तकनीकी मास्टरमाइंड

पहले गिरफ्तार किए गए मोह. फैजल अहमद से पूछताछ में मेरठ निवासी सुहैल का नाम सामने आया। वह कॉल कन्वर्टर मशीन में लोकल सिम लगाकर कॉल बेचता था और गिरोह के लिए तकनीकी सेटअप तैयार करता था।

क्रिप्टो और हवाला का इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर हवाला नेटवर्क के जरिए भारतीय मुद्रा में बदल दी जाती थी। गिरोह माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एप के जरिए अपने सरगनाओं से संपर्क में रहता था। पुलिस ने सुहैल को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भिलाई में फर्जी CBI अफसर का खेल: महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 12.5 लाख की ठगी, मेरठ से आरोपी गिरफ़्तार

Durg, cg

 पुलिस ने मेरठ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इस गिरोह को तकनीकी सहायता देता था और कॉल कन्वर्टर मशीन के जरिए ठगी की कॉल्स बेचता था।

सीबीआई-क्राइम ब्रांच अफसर बनकर धमकाया

भिलाई सेक्टर-7 निवासी शोभा झा को 1 जुलाई 2025 को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया और IPC धाराओं का हवाला देकर जेल भेजने की धमकी दी।

घर में बंद, खाते से रकम उड़ाई

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तवर के अनुसार, ठगों ने महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर घर में ही कैद कर दिया। इस दौरान उन्होंने गहने गिरवी रखवाए और पेंशन खाते से पैसे निकलवाकर RTGS के जरिए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

मेरठ से पकड़ा तकनीकी मास्टरमाइंड

पहले गिरफ्तार किए गए मोह. फैजल अहमद से पूछताछ में मेरठ निवासी सुहैल का नाम सामने आया। वह कॉल कन्वर्टर मशीन में लोकल सिम लगाकर कॉल बेचता था और गिरोह के लिए तकनीकी सेटअप तैयार करता था।

क्रिप्टो और हवाला का इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर हवाला नेटवर्क के जरिए भारतीय मुद्रा में बदल दी जाती थी। गिरोह माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एप के जरिए अपने सरगनाओं से संपर्क में रहता था। पुलिस ने सुहैल को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fake-cbi-officers-game-in-bhilai-arrested-the-woman-by/article-30664

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.