दिल्ली: हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरने से 6 की मौत, DM बोले– अवैध रूप से रह रहे थे लोग

Jagran Desk

राजधानी दिल्ली के हुमायूं मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. श्रवण बागड़िया ने बताया कि मौके से 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया। मृतकों में से कुछ को एम्स ट्रॉमा सेंटर और एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डीएम ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग ASI साइट पर अवैध रूप से रह रहे थे। उन्होंने बताया, "जांच की जाएगी कि कोई अवैध रूप से कैसे रह रहा था। अगर ये सच है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

जानकारी के अनुसार, हुमायूं मकबरे के परिसर में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के पास लोग ताबीज बनवाने के लिए आए थे। वहीं, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव अभियान चलाया और आसपास के इलाकों को सुरक्षित बनाया।

जलस्तर और बाढ़ का खतरा:
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को 204.65 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से अधिक है। हथिनीकुंड बैराज से 47,024 क्यूसेक और वजीराबाद से 35,130 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। खतरे का स्तर 205.33 मीटर बताया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं:
हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में कुल्लू, शिमला और रामपुर क्षेत्रों में चार जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं। शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने से 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता है। कोटखाई के खलटूनाला में छह से अधिक वाहन मलबे में दब गए।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा:
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के बाद 20 से अधिक जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है, जबकि संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव बाढ़ की चपेट में आने की संभावना में हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली: हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरने से 6 की मौत, DM बोले– अवैध रूप से रह रहे थे लोग

Jagran Desk

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. श्रवण बागड़िया ने बताया कि मौके से 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया। मृतकों में से कुछ को एम्स ट्रॉमा सेंटर और एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डीएम ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग ASI साइट पर अवैध रूप से रह रहे थे। उन्होंने बताया, "जांच की जाएगी कि कोई अवैध रूप से कैसे रह रहा था। अगर ये सच है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

जानकारी के अनुसार, हुमायूं मकबरे के परिसर में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के पास लोग ताबीज बनवाने के लिए आए थे। वहीं, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव अभियान चलाया और आसपास के इलाकों को सुरक्षित बनाया।

जलस्तर और बाढ़ का खतरा:
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को 204.65 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से अधिक है। हथिनीकुंड बैराज से 47,024 क्यूसेक और वजीराबाद से 35,130 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। खतरे का स्तर 205.33 मीटर बताया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं:
हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में कुल्लू, शिमला और रामपुर क्षेत्रों में चार जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं। शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने से 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता है। कोटखाई के खलटूनाला में छह से अधिक वाहन मलबे में दब गए।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा:
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के बाद 20 से अधिक जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है, जबकि संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव बाढ़ की चपेट में आने की संभावना में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/dm-said-dm-said-due-to-roof-collapsing-in-delhi/article-30680

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.