दिवाली से पहले सस्ता होगा जरूरी सामान, 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार योजना लॉन्च

Jagran Desk

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बड़े ऐलान किए। पहला—दिवाली तक आवश्यक वस्तुओं पर GST घटाकर लोगों को राहत देने का वादा, और दूसरा—‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ की शुरुआत, जिससे साढ़े 3 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलने का लक्ष्य है।

 पीएम मोदी ने कहा—"8 साल बाद GST का रिव्यू कर नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स ला रहे हैं। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और टैक्स ढांचा आसान बनेगा।"

GST में बड़े बदलाव की तैयारी

वित्त मंत्रालय के अनुसार, सरकार मौजूदा 4 टैक्स स्लैब को घटाकर 2 करने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी है, जिसे GST काउंसिल के मंत्रियों के समूह (GoM) को भेजा गया है।

  • 12% वाले आइटम्स को 5% स्लैब में लाने की संभावना।

  • टैक्स स्ट्रक्चर को सरल करने और इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर खत्म करने पर जोर।

  • छोटे व्यवसायों के लिए ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन और तेज रिफंड प्रक्रिया।

रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती

टूथपेस्ट, बर्तन, कपड़े, जूते और अन्य सामान्य वस्तुएं सस्ती होने की उम्मीद है। टैक्स दरें घटने से मिडिल-क्लास और लोअर-इनकम समूह को सीधा फायदा मिलेगा और खपत में बढ़ोतरी होगी।

रोजगार योजना का लक्ष्य

1 लाख करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत कौशल विकास, स्टार्टअप सहायता और औद्योगिक क्लस्टर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से 3.5 करोड़ से अधिक युवाओं को रोज़गार देने का रोडमैप तैयार किया गया है।

GST का आठ साल का सफर

2017 में लागू हुए GST ने अब तक टैक्स कलेक्शन और टैक्सपेयर्स की संख्या दोनों को दोगुना किया है। 2024-25 में 22.08 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ, जबकि टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दिवाली से पहले सस्ता होगा जरूरी सामान, 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार योजना लॉन्च

Jagran Desk

 पीएम मोदी ने कहा—"8 साल बाद GST का रिव्यू कर नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स ला रहे हैं। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और टैक्स ढांचा आसान बनेगा।"

GST में बड़े बदलाव की तैयारी

वित्त मंत्रालय के अनुसार, सरकार मौजूदा 4 टैक्स स्लैब को घटाकर 2 करने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी है, जिसे GST काउंसिल के मंत्रियों के समूह (GoM) को भेजा गया है।

  • 12% वाले आइटम्स को 5% स्लैब में लाने की संभावना।

  • टैक्स स्ट्रक्चर को सरल करने और इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर खत्म करने पर जोर।

  • छोटे व्यवसायों के लिए ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन और तेज रिफंड प्रक्रिया।

रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती

टूथपेस्ट, बर्तन, कपड़े, जूते और अन्य सामान्य वस्तुएं सस्ती होने की उम्मीद है। टैक्स दरें घटने से मिडिल-क्लास और लोअर-इनकम समूह को सीधा फायदा मिलेगा और खपत में बढ़ोतरी होगी।

रोजगार योजना का लक्ष्य

1 लाख करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत कौशल विकास, स्टार्टअप सहायता और औद्योगिक क्लस्टर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से 3.5 करोड़ से अधिक युवाओं को रोज़गार देने का रोडमैप तैयार किया गया है।

GST का आठ साल का सफर

2017 में लागू हुए GST ने अब तक टैक्स कलेक्शन और टैक्सपेयर्स की संख्या दोनों को दोगुना किया है। 2024-25 में 22.08 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ, जबकि टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/employment-scheme-for-35-crore-youth-will-be-cheaper-before/article-30672

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.