धार में 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में तीन शिक्षकों पर आरोप

Dhar, MP

मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में स्कूल की तीन शिक्षिकाओं पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

17 वर्षीय पार्वती वर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा थी। उसके परिजनों का कहना है कि संबंधित शिक्षिकाएं लगातार उसे धमकाती और अपमानित करती थीं। गुरुवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बड़ी बहन ने उसे फंदे पर लटका देखा और परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बारिश में स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर शव रखकर मनावर-खलघाट मार्ग पर चक्काजाम किया। बारिश के बीच चले इस विरोध में स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रशासन द्वारा जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

सहपाठियों के भी आरोप

मृतका की सहेली ने भी आरोप लगाए कि संबंधित शिक्षिकाएं कई छात्राओं को गाली देतीं और बेवजह अपमानित करती थीं। उसने कहा कि खुद भी मानसिक उत्पीड़न का सामना किया है।

जांच के आदेश

मनावर एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। बीईओ सत्यनारायण सूर्यवंशी ने कहा कि पूरा प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है और आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

धार में 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में तीन शिक्षकों पर आरोप

Dhar, MP

17 वर्षीय पार्वती वर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा थी। उसके परिजनों का कहना है कि संबंधित शिक्षिकाएं लगातार उसे धमकाती और अपमानित करती थीं। गुरुवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बड़ी बहन ने उसे फंदे पर लटका देखा और परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बारिश में स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर शव रखकर मनावर-खलघाट मार्ग पर चक्काजाम किया। बारिश के बीच चले इस विरोध में स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रशासन द्वारा जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

सहपाठियों के भी आरोप

मृतका की सहेली ने भी आरोप लगाए कि संबंधित शिक्षिकाएं कई छात्राओं को गाली देतीं और बेवजह अपमानित करती थीं। उसने कहा कि खुद भी मानसिक उत्पीड़न का सामना किया है।

जांच के आदेश

मनावर एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। बीईओ सत्यनारायण सूर्यवंशी ने कहा कि पूरा प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है और आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-dhar-a-student-of-12th-gave-life-to-three/article-30674

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.