- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीतामऊ पुलिस ने चोरी-नकबजनी गैंग का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
सीतामऊ पुलिस ने चोरी-नकबजनी गैंग का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
Mandsaur, MP
सीतामऊ पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2.5 क्विंटल चोरी का सरिया, एक गाय और अन्य चोरी का सामान बरामद किया।
पुलिस ने सबसे पहले भंवरलाल उर्फ बद्रीलाल लोहार को पकड़ा, जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने साथी राजु उर्फ राजेन्द्र और जितेन्द्र सिंह उर्फ लाला के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी का सरिया जितेन्द्र के खेत में छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। चोरी का माल अमजद खान की भंगार दुकान में बेचने की बात भी सामने आई, जिसके बाद अमजद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
सुवासरा थाने के एक अन्य मामले में बंटी कंजर, दिलीप उर्फ दल्ला कंजर और राहुल कंजर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने 13 अगस्त तक का रिमांड प्राप्त किया। पूछताछ में आरोपियों ने लारनी, खेताखेड़ा, रहीमगढ़ और लदुना में मंदिर चोरी, बाइक चोरी और नकबजनी की वारदातों को कबूल किया। पुलिस ने इन मामलों में भी चोरी का माल बरामद किया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए