मोबाइल गेम की लत बनी मौत का कारण: दोस्त ने ही गला दबाकर की हत्या, 15 दिन बाद खंडहर स्कूल में मिला शव

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोबाइल गेम खेलने की लत ने दोस्ती को खून में बदल दिया। कक्षा 8 के छात्र चिन्मय सूर्यवंशी (13) की हत्या उसके ही दोस्त छत्रपाल सूर्यवंशी (19) ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने मोबाइल देने से इंकार कर दिया था। हत्या के बाद शव को गांव के बंद पड़े पुराने स्कूल में छुपा दिया गया, जो 10 महीने से सुनसान पड़ा था।

 15 दिन से लापता, गांव में फैली थी चिंता

भरारी गांव निवासी चिन्मय 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और एक लाख रुपये इनाम तक घोषित किया, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

बदबू से खुला राज

14 अगस्त को गांव के कुछ लोग पुराने स्कूल के पास से गुजर रहे थे, जब उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। कमरे का ताला तोड़ा गया तो अंदर चिन्मय का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की।

दोस्त निकला कातिल

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी छत्रपाल और चिन्मय दोनों को मोबाइल गेम की गहरी लत थी। छत्रपाल का फोन परिवार ने छीन लिया था, जिससे वह गेम नहीं खेल पा रहा था। उसने चिन्मय से मोबाइल मांगा, लेकिन मना करने पर गुस्से में उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

लापरवाही के आरोप

परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने शुरुआती दिनों में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की, जिससे बच्चे को बचाया जा सकता था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मोबाइल गेम की लत बनी मौत का कारण: दोस्त ने ही गला दबाकर की हत्या, 15 दिन बाद खंडहर स्कूल में मिला शव

Bilaspur, CG

 15 दिन से लापता, गांव में फैली थी चिंता

भरारी गांव निवासी चिन्मय 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और एक लाख रुपये इनाम तक घोषित किया, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

बदबू से खुला राज

14 अगस्त को गांव के कुछ लोग पुराने स्कूल के पास से गुजर रहे थे, जब उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। कमरे का ताला तोड़ा गया तो अंदर चिन्मय का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की।

दोस्त निकला कातिल

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी छत्रपाल और चिन्मय दोनों को मोबाइल गेम की गहरी लत थी। छत्रपाल का फोन परिवार ने छीन लिया था, जिससे वह गेम नहीं खेल पा रहा था। उसने चिन्मय से मोबाइल मांगा, लेकिन मना करने पर गुस्से में उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

लापरवाही के आरोप

परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने शुरुआती दिनों में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की, जिससे बच्चे को बचाया जा सकता था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-reason-for-the-death-of-a-mobile-game-became/article-30666

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.