सारनाथ एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई गिरफ्तार: शराब के नशे में यात्रियों से वसूल रहा था किराया

Raipur, cg

भारत में रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों को अक्सर टिकट चेकिंग का सामना करना पड़ता है। टिकट न होने पर असल टीटीई जुर्माना भी वसूलते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ शातिर ठग टीटीई की ड्रेस पहनकर यात्रियों से पैसे वसूलने का काम करते हैं। हाल ही में सारनाथ एक्सप्रेस में एक फर्जी टीटीई पकड़ा गया, जिससे यह मामला सामने आया।

 कैसे खुली फर्जी टीटीई की पोल?

रविवार को सारनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच M1, M2, S1 और S2 में एक युवक ने टिकट चेक करना शुरू किया। यात्रियों को इस युवक के व्यवहार में कुछ असामान्य लगा, क्योंकि वह टीटीई की ड्रेस के बजाय केवल काले कोट में दिखाई दे रहा था। उसकी हरकतें संदिग्ध थीं और इस पर यात्रियों ने दूसरे कोच के असली टीटीई को सूचित किया।

असली टीटीई ने किया पकड़

जैसे ही असली टीटीई ने युवक से पूछताछ की, तो वह नशे में धुत पाया गया। युवक ने खुद को टीटीई बताने की कोशिश की, लेकिन असली टीटीई ने तुरंत ट्रेन के स्टाफ और सुरक्षा बलों को सूचित किया। जैसे ही ट्रेन ने उसलापुर स्टेशन पार किया, आरपीएफ और जीआरपीएफ की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को पेंड्रारोड स्टेशन पर पकड़ लिया।

फर्जी टीटीई की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने फर्जी टीटीई की पहचान हामिद हुसैन (पिता- अहमद हुसैन), निवासी जलेबी चौक, भिलाई पावर हाउस के रूप में की। जांच में यह सामने आया कि हामिद हुसैन काले कोट में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से किराया वसूल रहा था। पेंड्रारोड जीआरपी ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 204, 205, 318 और 319 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सारनाथ एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई गिरफ्तार: शराब के नशे में यात्रियों से वसूल रहा था किराया

Raipur, cg

 कैसे खुली फर्जी टीटीई की पोल?

रविवार को सारनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच M1, M2, S1 और S2 में एक युवक ने टिकट चेक करना शुरू किया। यात्रियों को इस युवक के व्यवहार में कुछ असामान्य लगा, क्योंकि वह टीटीई की ड्रेस के बजाय केवल काले कोट में दिखाई दे रहा था। उसकी हरकतें संदिग्ध थीं और इस पर यात्रियों ने दूसरे कोच के असली टीटीई को सूचित किया।

असली टीटीई ने किया पकड़

जैसे ही असली टीटीई ने युवक से पूछताछ की, तो वह नशे में धुत पाया गया। युवक ने खुद को टीटीई बताने की कोशिश की, लेकिन असली टीटीई ने तुरंत ट्रेन के स्टाफ और सुरक्षा बलों को सूचित किया। जैसे ही ट्रेन ने उसलापुर स्टेशन पार किया, आरपीएफ और जीआरपीएफ की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को पेंड्रारोड स्टेशन पर पकड़ लिया।

फर्जी टीटीई की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने फर्जी टीटीई की पहचान हामिद हुसैन (पिता- अहमद हुसैन), निवासी जलेबी चौक, भिलाई पावर हाउस के रूप में की। जांच में यह सामने आया कि हामिद हुसैन काले कोट में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से किराया वसूल रहा था। पेंड्रारोड जीआरपी ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 204, 205, 318 और 319 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fake-tte-arrested-in-sarnath-express-was-charging-the-fare/article-18888

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.