कांकेर में पारिवारिक त्रासदी: तीन मासूमों की ज़हर खाने से मौत, पति-पत्नी की हालत नाज़ुक

Kanker, CG

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर गांव (पीवी-70, शांतिनगर) में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने सामूहिक रूप से ज़हर खा लिया, जिसमें तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत नाज़ुक बनी हुई है। दोनों को पखांजूर सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

तीन मासूमों की गई जान

इस हृदयविदारक घटना में जिन बच्चों की जान गई, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

  • वर्षा बैरागी (11 वर्ष)

  • दीप्ति बैरागी (7 वर्ष)

  • देवराज बैरागी (5 वर्ष)

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जहर खाने के बाद बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर हालत में पाए गए माता-पिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

आत्मघाती कदम के पीछे क्या कारण?

परिवार द्वारा इतना बड़ा और दुखद कदम उठाने के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालाँकि प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे की सच्चाई को जानने के लिए जांच जारी है।

स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीमें गांव पहुंच चुकी हैं और परिवार से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार बीते कुछ समय से मानसिक और आर्थिक दबाव में था, लेकिन इतनी बड़ी त्रासदी की किसी को आशंका नहीं थी।

क्षेत्र में पसरा मातम, समाज में गूंजे सवाल

यह घटना पूरे शांतिनगर और आसपास के क्षेत्र में शोक और स्तब्धता की लहर फैला गई है। गांव में हर घर गमगीन है और लोग यह सोचकर स्तब्ध हैं कि आखिर क्या हालात रहे होंगे कि एक मां-बाप को अपने बच्चों के साथ खुद भी जीवन समाप्त करने का निर्णय लेना पड़ा।

प्रशासन व समाज के लिए चेतावनी

यह घटना केवल एक पारिवारिक हादसा नहीं, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक चेतावनी भी है। यदि वाकई आर्थिक तंगी जैसी वजह सामने आती है, तो यह सवाल उठता है कि सरकारी योजनाएं और सामाजिक सहयोग ऐसे ज़रूरतमंद परिवारों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर में पारिवारिक त्रासदी: तीन मासूमों की ज़हर खाने से मौत, पति-पत्नी की हालत नाज़ुक

Kanker, CG

तीन मासूमों की गई जान

इस हृदयविदारक घटना में जिन बच्चों की जान गई, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

  • वर्षा बैरागी (11 वर्ष)

  • दीप्ति बैरागी (7 वर्ष)

  • देवराज बैरागी (5 वर्ष)

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जहर खाने के बाद बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर हालत में पाए गए माता-पिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

आत्मघाती कदम के पीछे क्या कारण?

परिवार द्वारा इतना बड़ा और दुखद कदम उठाने के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालाँकि प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे की सच्चाई को जानने के लिए जांच जारी है।

स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीमें गांव पहुंच चुकी हैं और परिवार से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार बीते कुछ समय से मानसिक और आर्थिक दबाव में था, लेकिन इतनी बड़ी त्रासदी की किसी को आशंका नहीं थी।

क्षेत्र में पसरा मातम, समाज में गूंजे सवाल

यह घटना पूरे शांतिनगर और आसपास के क्षेत्र में शोक और स्तब्धता की लहर फैला गई है। गांव में हर घर गमगीन है और लोग यह सोचकर स्तब्ध हैं कि आखिर क्या हालात रहे होंगे कि एक मां-बाप को अपने बच्चों के साथ खुद भी जीवन समाप्त करने का निर्णय लेना पड़ा।

प्रशासन व समाज के लिए चेतावनी

यह घटना केवल एक पारिवारिक हादसा नहीं, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक चेतावनी भी है। यदि वाकई आर्थिक तंगी जैसी वजह सामने आती है, तो यह सवाल उठता है कि सरकारी योजनाएं और सामाजिक सहयोग ऐसे ज़रूरतमंद परिवारों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/family-tragedy-in-kanker-three-innocent-deaths-the-condition-of/article-24273

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.