सुशासन तिहार में सीएम साय की सौगातें : भैंसा गांव को मिला विकास का नया उपहार, स्वास्थ्य केंद्र से लेकर पुलिस चौकी तक कई घोषणाएं

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों को विकास की कई सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की भी औपचारिक शुरुआत की और जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान देशभर में 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 110 पक्के मकानों की चाबियाँ लाभार्थियों को सौंपीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार अब कच्चे मकान में न रहे। इसी दिशा में राज्य सरकार अब तक 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत कर चुकी है। साथ ही, उन्होंने आश्वस्त किया कि बचे हुए पात्र परिवारों को ‘आवास प्लस प्लस’ योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

सीएम साय ने की करोड़ों की विकास घोषणाएं

ग्राम भैंसा और आसपास के क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को तेज करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री साय ने लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणाएं कीं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • ग्राम भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए

  • हाईस्कूल भवन निर्माण हेतु 75 लाख रुपए

  • पेयजल सुविधा के लिए पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार पर 55 लाख रुपए

  • हायर सेकेंडरी स्कूल के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए

  • अहाता व शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपए

  • ग्राम अमोड़ी में पाइपलाइन विस्तार के लिए 42 लाख रुपए

  • हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 24 लाख रुपए

  • भैंसा में नई पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा

महतारी वंदन योजना से संवर रहे जीवन

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से योजनाओं के फीडबैक भी लिए। चंदन नामक लाभार्थी महिला ने 'महतारी वंदन योजना' के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वह इस योजना के अंतर्गत मिली राशि से अपने बच्चों की पढ़ाई और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि "जब योजनाएं सिर्फ कागज़ पर न रहकर ज़मीन पर असर दिखाने लगें, तभी सुशासन साकार होता है। प्रधानमंत्री आवास की चाबी सिर्फ एक घर की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की चाबी है।"

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By Nitin Trivedi

सुशासन तिहार में सीएम साय की सौगातें : भैंसा गांव को मिला विकास का नया उपहार, स्वास्थ्य केंद्र से लेकर पुलिस चौकी तक कई घोषणाएं

Raipur, CG

मुख्यमंत्री ने शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 110 पक्के मकानों की चाबियाँ लाभार्थियों को सौंपीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार अब कच्चे मकान में न रहे। इसी दिशा में राज्य सरकार अब तक 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत कर चुकी है। साथ ही, उन्होंने आश्वस्त किया कि बचे हुए पात्र परिवारों को ‘आवास प्लस प्लस’ योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

सीएम साय ने की करोड़ों की विकास घोषणाएं

ग्राम भैंसा और आसपास के क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को तेज करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री साय ने लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणाएं कीं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • ग्राम भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए

  • हाईस्कूल भवन निर्माण हेतु 75 लाख रुपए

  • पेयजल सुविधा के लिए पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार पर 55 लाख रुपए

  • हायर सेकेंडरी स्कूल के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए

  • अहाता व शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपए

  • ग्राम अमोड़ी में पाइपलाइन विस्तार के लिए 42 लाख रुपए

  • हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 24 लाख रुपए

  • भैंसा में नई पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा

महतारी वंदन योजना से संवर रहे जीवन

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से योजनाओं के फीडबैक भी लिए। चंदन नामक लाभार्थी महिला ने 'महतारी वंदन योजना' के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वह इस योजना के अंतर्गत मिली राशि से अपने बच्चों की पढ़ाई और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि "जब योजनाएं सिर्फ कागज़ पर न रहकर ज़मीन पर असर दिखाने लगें, तभी सुशासन साकार होता है। प्रधानमंत्री आवास की चाबी सिर्फ एक घर की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की चाबी है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/good-governance-in-good-governance-tihar-bhainsa-village-received-a/article-22565

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.