श्योपुर की सीप नदी में तीन बालिकाएं बही, दो को बचाया गया, एक अब भी लापता

Sheopur, MP

श्योपुर जिले के सोइंकला गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब सीप नदी में नहाने गई तीन बालिकाएं तेज बहाव में बह गईं।

इनमें से दो को स्थानीय युवक की सूझबूझ और साहस से बचा लिया गया, जबकि एक किशोरी गरिमा (13) अब भी लापता है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

नहाते समय फिसला पैर, नदी ने लील ली मासूम

घटना सुबह करीब 11 बजे की है जब गरिमा, मिनाक्षी और शिवानी नदी में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान एक लड़की का पैर फिसला और तीनों बहाव में बहने लगीं। शोर सुनकर गांव के ही एक युवक ने जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाई और दो लड़कियों को बाहर निकाल लाया, लेकिन गरिमा बहाव में ओझल हो गई।

तेज बहाव बना चुनौती, जारी है तलाशी

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण खोज अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने आसपास के गांवों को सतर्क कर दिया है और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, लापता बालिका गरिमा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

गर्मी और छुट्टियों में नदी-तालाबों में नहाना बना खतरनाक

गर्मियों की छुट्टियों और उमस के कारण बच्चे नदी-नालों में नहाने चले जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी या गहरे पानी में अकेले न जाने दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

श्योपुर की सीप नदी में तीन बालिकाएं बही, दो को बचाया गया, एक अब भी लापता

Sheopur, MP

इनमें से दो को स्थानीय युवक की सूझबूझ और साहस से बचा लिया गया, जबकि एक किशोरी गरिमा (13) अब भी लापता है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

नहाते समय फिसला पैर, नदी ने लील ली मासूम

घटना सुबह करीब 11 बजे की है जब गरिमा, मिनाक्षी और शिवानी नदी में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान एक लड़की का पैर फिसला और तीनों बहाव में बहने लगीं। शोर सुनकर गांव के ही एक युवक ने जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाई और दो लड़कियों को बाहर निकाल लाया, लेकिन गरिमा बहाव में ओझल हो गई।

तेज बहाव बना चुनौती, जारी है तलाशी

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण खोज अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने आसपास के गांवों को सतर्क कर दिया है और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, लापता बालिका गरिमा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

गर्मी और छुट्टियों में नदी-तालाबों में नहाना बना खतरनाक

गर्मियों की छुट्टियों और उमस के कारण बच्चे नदी-नालों में नहाने चले जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी या गहरे पानी में अकेले न जाने दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-girls-book-two-rescued-in-the-oyster-river-of/article-27765

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.