राजनांदगांव प्रतिनिधिमंडल ने CM साय से की मुलाकात, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने जिले में हुए प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित अन्य विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से आसान और सुलभ बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

पंचायतों में बैंकिंग सुविधाएं, डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रदेश की चयनित ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की शुरुआत की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल गांवों में डिजिटल सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में राज्य की सभी पंचायतों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष बोले – डेढ़ साल में मिला विकास का नया आयाम

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में राजनांदगांव जिले में अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि 600 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनका लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को मिल रहा है।

सरकार की विकास नीति – संतुलन, समावेश और स्थायित्व

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार संतुलित, समावेशी और सतत विकास की नीति पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनभागीदारी के साथ छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल राजपूत, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, और जिले के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

राजनांदगांव प्रतिनिधिमंडल ने CM साय से की मुलाकात, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से आसान और सुलभ बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

पंचायतों में बैंकिंग सुविधाएं, डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रदेश की चयनित ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की शुरुआत की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल गांवों में डिजिटल सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में राज्य की सभी पंचायतों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष बोले – डेढ़ साल में मिला विकास का नया आयाम

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में राजनांदगांव जिले में अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि 600 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनका लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को मिल रहा है।

सरकार की विकास नीति – संतुलन, समावेश और स्थायित्व

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार संतुलित, समावेशी और सतत विकास की नीति पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनभागीदारी के साथ छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल राजपूत, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, और जिले के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rajnandgaon-delegation-met-cm-sai-for-development-works/article-27759

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.