सड़क निर्माण की मांग पर 7 दिन चली भूख हड़ताल खत्म, प्रशासन ने दिया मुरम डालने और निर्माण का भरोसा

Sagar, MP

सागर जिले की देवरी विधानसभा अंतर्गत खमरिया ग्राम पंचायत के टपरिया टोला से पनारी गांव को जोड़ने वाली सड़क की मांग को लेकर पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने आखिरकार आंदोलन खत्म कर दिया है।

यह निर्णय तब लिया गया जब तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया और थाना प्रभारी मीनेष भदौरिया मौके पर पहुंचे और जल्द मुरम डालने तथा बारिश के बाद सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया।

बरसात में दलदल बन जाती है सड़क, सालों से उठ रही थी मांग

ग्रामीणों के अनुसार यह संपर्क मार्ग हर साल बारिश में कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे आवाजाही लगभग ठप हो जाती है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, बीमारों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता और जरूरी सामान भी गांव तक नहीं पहुंच पाता। पिछले दो वर्षों से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

7 जुलाई से चला रहा था अनशन

सड़क की दुर्दशा से तंग आकर 7 जुलाई से ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की थी। उनका कहना था कि जब तक सरकार सड़क निर्माण की तारीख तय नहीं करती, वे हड़ताल जारी रखेंगे। इसी दौरान प्रशासन को मामले की जानकारी मिली और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल मुरम डालने का वादा, निर्माण बाद में

प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाकर अनशन खत्म कराया और कहा कि बारिश के कारण अभी पक्की सड़क बनाना संभव नहीं है, लेकिन तत्काल मुरम डलवाकर रास्ता चालू किया जाएगा। बारिश के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ग्रामीणों की चेतावनी – वादा टूटा तो फिर आंदोलन

हालांकि ग्रामीणों ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि प्रशासन ने वादा पूरा नहीं किया, तो बारिश के बाद फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल स्थगन है, स्थायी समाधान नहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सड़क निर्माण की मांग पर 7 दिन चली भूख हड़ताल खत्म, प्रशासन ने दिया मुरम डालने और निर्माण का भरोसा

Sagar, MP

यह निर्णय तब लिया गया जब तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया और थाना प्रभारी मीनेष भदौरिया मौके पर पहुंचे और जल्द मुरम डालने तथा बारिश के बाद सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया।

बरसात में दलदल बन जाती है सड़क, सालों से उठ रही थी मांग

ग्रामीणों के अनुसार यह संपर्क मार्ग हर साल बारिश में कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे आवाजाही लगभग ठप हो जाती है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, बीमारों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता और जरूरी सामान भी गांव तक नहीं पहुंच पाता। पिछले दो वर्षों से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

7 जुलाई से चला रहा था अनशन

सड़क की दुर्दशा से तंग आकर 7 जुलाई से ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की थी। उनका कहना था कि जब तक सरकार सड़क निर्माण की तारीख तय नहीं करती, वे हड़ताल जारी रखेंगे। इसी दौरान प्रशासन को मामले की जानकारी मिली और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल मुरम डालने का वादा, निर्माण बाद में

प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाकर अनशन खत्म कराया और कहा कि बारिश के कारण अभी पक्की सड़क बनाना संभव नहीं है, लेकिन तत्काल मुरम डलवाकर रास्ता चालू किया जाएगा। बारिश के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ग्रामीणों की चेतावनी – वादा टूटा तो फिर आंदोलन

हालांकि ग्रामीणों ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि प्रशासन ने वादा पूरा नहीं किया, तो बारिश के बाद फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल स्थगन है, स्थायी समाधान नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/7-days-on-the-demand-for-road-construction-the-hunger/article-27763

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.