सुकमा तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: 4500 पन्नों की चार्जशीट में 14 आरोपी, DFO समेत वन विभाग के कई अफसरों पर बड़ा आरोप

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के सुकमा वनमंडल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाने वाली बोनस राशि में करीब 7 करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ है।

इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने 4500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट विशेष न्यायालय में पेश की है, जिसमें निलंबित DFO अशोक कुमार पटेल सहित 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

जांच में खुलासा – संग्राहकों तक नहीं पहुंची थी राशि

EOW की जांच के अनुसार, वर्ष 2021 और 2022 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिए जाने वाले बोनस की राशि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए हड़प ली गई। ये क्षेत्र गोलापल्ली, मरईगुड़ा, किस्टाराम, चिंतलनार, भेज्जी, जगरगुंडा और पोलमपल्ली जैसे आदिवासी और दूरस्थ इलाके हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बयान में बताया कि उन्हें इस स्कीम की जानकारी तक नहीं थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बोनस की रकम संग्राहकों तक पहुंची ही नहीं थी

अब तक 3.92 करोड़ की गड़बड़ी की पुष्टि

अब तक की जांच में 17 में से 8 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों में 3.92 करोड़ रुपए से अधिक के गबन की पुष्टि हो चुकी है। शेष 9 समितियों की जांच अभी चल रही है, और इसमें घोटाले की राशि और आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

चार्जशीट में शामिल आरोपी अधिकारी और कर्मचारी

वन विभाग के अधिकारी:

  • अशोक कुमार पटेल (निलंबित DFO)

  • चैतूराम बघेल

  • दिवनाथ भारद्वाज

  • मनीष कुमार बारसे

  • पोड़ियामी इडिमा (हिडमा)

समिति प्रबंधक और कर्मचारी:

  • पायम सत्यनारायण उर्फ शत्रु

  • मोहम्मद शरीफ

  • सी.एच. रमना (चिट्टूरी)

  • सुनील नुप्पो

  • रवि कुमार (गुप्ता)

  • आंयतू कोरसा

  • मनोज कयासी

  • राजशेखर पुराणिक उर्फ राजू

  • बी. संजय रेड्डी

EOW बोले – अन्य समितियों में भी जांच जारी

EOW अधिकारियों ने बताया कि चार्जशीट में शामिल 14 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। बाकी 9 समितियों की जांच में फर्जीवाड़े की नई परतें खुलने की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सुकमा तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: 4500 पन्नों की चार्जशीट में 14 आरोपी, DFO समेत वन विभाग के कई अफसरों पर बड़ा आरोप

Raipur, CG

इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने 4500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट विशेष न्यायालय में पेश की है, जिसमें निलंबित DFO अशोक कुमार पटेल सहित 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

जांच में खुलासा – संग्राहकों तक नहीं पहुंची थी राशि

EOW की जांच के अनुसार, वर्ष 2021 और 2022 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिए जाने वाले बोनस की राशि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए हड़प ली गई। ये क्षेत्र गोलापल्ली, मरईगुड़ा, किस्टाराम, चिंतलनार, भेज्जी, जगरगुंडा और पोलमपल्ली जैसे आदिवासी और दूरस्थ इलाके हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बयान में बताया कि उन्हें इस स्कीम की जानकारी तक नहीं थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बोनस की रकम संग्राहकों तक पहुंची ही नहीं थी

अब तक 3.92 करोड़ की गड़बड़ी की पुष्टि

अब तक की जांच में 17 में से 8 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों में 3.92 करोड़ रुपए से अधिक के गबन की पुष्टि हो चुकी है। शेष 9 समितियों की जांच अभी चल रही है, और इसमें घोटाले की राशि और आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

चार्जशीट में शामिल आरोपी अधिकारी और कर्मचारी

वन विभाग के अधिकारी:

  • अशोक कुमार पटेल (निलंबित DFO)

  • चैतूराम बघेल

  • दिवनाथ भारद्वाज

  • मनीष कुमार बारसे

  • पोड़ियामी इडिमा (हिडमा)

समिति प्रबंधक और कर्मचारी:

  • पायम सत्यनारायण उर्फ शत्रु

  • मोहम्मद शरीफ

  • सी.एच. रमना (चिट्टूरी)

  • सुनील नुप्पो

  • रवि कुमार (गुप्ता)

  • आंयतू कोरसा

  • मनोज कयासी

  • राजशेखर पुराणिक उर्फ राजू

  • बी. संजय रेड्डी

EOW बोले – अन्य समितियों में भी जांच जारी

EOW अधिकारियों ने बताया कि चार्जशीट में शामिल 14 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। बाकी 9 समितियों की जांच में फर्जीवाड़े की नई परतें खुलने की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-sukma-tendupatta-bonus-scam-4500-page-charge-sheet-14/article-27769

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.