गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस: मुख्यमंत्री साय को पंजाब मंत्रियों का आमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग पर हुई चर्चा

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

पंजाब सरकार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 9वें सिख गुरु के बलिदान, त्याग और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु, संत महात्मा और विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय ने पंजाब मंत्रियों के आमंत्रण के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। सीएम ने कहा, “गुरु तेग बहादुर ने अपने जीवन में धर्म, मानवता और समानता के जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका बलिदान हमें सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।”

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और पंजाब सरकार की पहल की सराहना की। दोनों पक्षों ने भविष्य में ऐसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2025 By दैनिक जागरण

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस: मुख्यमंत्री साय को पंजाब मंत्रियों का आमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग पर हुई चर्चा

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

पंजाब सरकार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 9वें सिख गुरु के बलिदान, त्याग और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु, संत महात्मा और विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय ने पंजाब मंत्रियों के आमंत्रण के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। सीएम ने कहा, “गुरु तेग बहादुर ने अपने जीवन में धर्म, मानवता और समानता के जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका बलिदान हमें सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।”

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और पंजाब सरकार की पहल की सराहना की। दोनों पक्षों ने भविष्य में ऐसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/guru-teg-bahadur-martyrdom-day-punjab-ministers-invitation-to-chief/article-36196

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.