भाई दूज पर बंद हुआ केदारनाथ धाम, 6 महीने ऊखीमठ में रहेंगे बाबा केदार

Digital Desk

भक्ति और आस्था के माहौल में आज पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। भाई दूज के शुभ अवसर पर सुबह करीब 8:30 बजे बाबा केदार के कपाट अगले 6 महीने के लिए बंद हुए। इस दौरान पूरी केदारघाटी "हर हर महादेव" और "जय बाबा केदार" के जयघोष से गूंज उठी।

कपाट बंद होने की इस पावन घड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन कर बाबा से आशीर्वाद लिया।

 अब 6 महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन

कपाट बंद होने के साथ ही भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर (ऊखीमठ) के लिए रवाना हो गई है।

  • आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी।

  • 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी।

  • और 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन निवास ऊखीमठ पहुंचेगी।

अब आने वाले छह महीनों तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में ही किए जाएंगे।

 चारधाम यात्रा ने बनाए रिकॉर्ड

बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद इस वर्ष चारधाम यात्रा ने रिकॉर्ड तोड़ा है।

  • केदारनाथ धाम में अब तक 16.56 लाख श्रद्धालु पहुंचे।

  • वहीं बदरीनाथ धाम में 14.53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
    यह आंकड़ा पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को भी पार कर गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2025 By दैनिक जागरण

भाई दूज पर बंद हुआ केदारनाथ धाम, 6 महीने ऊखीमठ में रहेंगे बाबा केदार

Digital Desk

भक्ति और आस्था के माहौल में आज पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। भाई दूज के शुभ अवसर पर सुबह करीब 8:30 बजे बाबा केदार के कपाट अगले 6 महीने के लिए बंद हुए। इस दौरान पूरी केदारघाटी "हर हर महादेव" और "जय बाबा केदार" के जयघोष से गूंज उठी।

कपाट बंद होने की इस पावन घड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन कर बाबा से आशीर्वाद लिया।

 अब 6 महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन

कपाट बंद होने के साथ ही भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर (ऊखीमठ) के लिए रवाना हो गई है।

  • आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी।

  • 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी।

  • और 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन निवास ऊखीमठ पहुंचेगी।

अब आने वाले छह महीनों तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में ही किए जाएंगे।

 चारधाम यात्रा ने बनाए रिकॉर्ड

बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद इस वर्ष चारधाम यात्रा ने रिकॉर्ड तोड़ा है।

  • केदारनाथ धाम में अब तक 16.56 लाख श्रद्धालु पहुंचे।

  • वहीं बदरीनाथ धाम में 14.53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
    यह आंकड़ा पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को भी पार कर गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/kedarnath-dham-closed-on-bhai-dooj-baba-kedar-will-stay/article-36174

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.