रीवा में दो ट्रैक्टर-ट्राली में भीषण टक्कर: 12 लोग घायल, 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत

Rewa, MP

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के अमहा गांव में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रैक्टर-ट्राली आमने-सामने टकरा गईं, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर में 12 लोग सवार होकर सिरमौर क्षेत्र के मऊगंज से बरहो कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में सामने से लकड़ी से लदा दूसरा ट्रैक्टर आ गया और दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 55 वर्षीय राम विशाल साकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को पहले गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों के भी घायल होने की सूचना है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर भारी वाहनों की निगरानी और रात्रि परिचालन पर सख्ती बरती जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में दो ट्रैक्टर-ट्राली में भीषण टक्कर: 12 लोग घायल, 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत

Rewa, MP

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के अमहा गांव में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रैक्टर-ट्राली आमने-सामने टकरा गईं, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर में 12 लोग सवार होकर सिरमौर क्षेत्र के मऊगंज से बरहो कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में सामने से लकड़ी से लदा दूसरा ट्रैक्टर आ गया और दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 55 वर्षीय राम विशाल साकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को पहले गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों के भी घायल होने की सूचना है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर भारी वाहनों की निगरानी और रात्रि परिचालन पर सख्ती बरती जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fierce-collision-between-two-tractor-trolleys-in-rewa-12-people-injured/article-36170

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.