IPS अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप: सीएम साय का सख्त संदेश, जांच में दोषी पाए गए तो कार्रवाई तय

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी इस मामले से बाहर नहीं रहेगा। सीएम ने कहा कि जांच में यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो कार्रवाई निश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की माता की तेरहवीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ पत्रकारों से बातचीत के दौरान की।

शिकायतकर्ता, जो कि एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी हैं, ने 2003 बैच के आईपीएस रतनलाल डांगी पर पिछले सात सालों से उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत में पीड़िता ने डिजिटल साक्ष्यों के साथ उच्च पदस्थ अधिकारियों को पत्र भेजा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि:

  • 2017 में डांगी कोरबा एसपी थे, और तभी उनका संपर्क शुरू हुआ।

  • डांगी की दंतेवाड़ा तैनाती के दौरान पीड़िता वीडियो कॉल के जरिए योगा सिखाती थीं।

  • राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी पदस्थापना के बाद उत्पीड़न की घटनाएँ बढ़ गईं।

  • आरोप है कि डांगी अपनी पत्नी की गैर-मौजूदगी में पीड़िता को बंगले में बुलाते थे।

प्रशासन की कार्रवाई

विभाग ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे अधिकारी कोई भी हो, जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

जांच में डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी। राज्य प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर गलत कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2025 By दैनिक जागरण

IPS अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप: सीएम साय का सख्त संदेश, जांच में दोषी पाए गए तो कार्रवाई तय

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी इस मामले से बाहर नहीं रहेगा। सीएम ने कहा कि जांच में यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो कार्रवाई निश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की माता की तेरहवीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ पत्रकारों से बातचीत के दौरान की।

शिकायतकर्ता, जो कि एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी हैं, ने 2003 बैच के आईपीएस रतनलाल डांगी पर पिछले सात सालों से उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत में पीड़िता ने डिजिटल साक्ष्यों के साथ उच्च पदस्थ अधिकारियों को पत्र भेजा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि:

  • 2017 में डांगी कोरबा एसपी थे, और तभी उनका संपर्क शुरू हुआ।

  • डांगी की दंतेवाड़ा तैनाती के दौरान पीड़िता वीडियो कॉल के जरिए योगा सिखाती थीं।

  • राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी पदस्थापना के बाद उत्पीड़न की घटनाएँ बढ़ गईं।

  • आरोप है कि डांगी अपनी पत्नी की गैर-मौजूदगी में पीड़िता को बंगले में बुलाते थे।

प्रशासन की कार्रवाई

विभाग ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे अधिकारी कोई भी हो, जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

जांच में डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी। राज्य प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर गलत कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ips-officer-accused-of-sexual-harassment-strict-message-from-cm/article-36194

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.