महाकाल मंदिर के नियमों की फिर अनदेखी: भाजपा विधायक के बेटे ने जबरन किया गर्भगृह में प्रवेश, कर्मचारी से हुई बहस

Ujjain, MP

सावन के पवित्र सोमवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब इंदौर-1 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश कर लिया।

नियमों के विरुद्ध प्रवेश करने पर जब मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने रोकने की कोशिश की तो रुद्राक्ष ने धमकाने की कोशिश की और बहस करने लगा।

विधायक गोलू शुक्ला भी थे मौजूद, तीन लोगों ने किए विशेष दर्शन

सोमवार तड़के करीब ढाई बजे विधायक गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। बेटे रुद्राक्ष के साथ तीन लोगों ने मंदिर की देहरी पार कर गर्भगृह में प्रवेश किया और लगभग 5 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इस पूरे घटनाक्रम में मंदिर के नियमों और दर्शन व्यवस्था की अवहेलना साफ दिखाई दी।

लाइव प्रसारण भी 1 मिनट के लिए रुका

घटना के दौरान मंदिर के यूट्यूब लाइव प्रसारण में भी लगभग 1 मिनट का ब्लैंक दिखा, जिससे यह अंदेशा और गहरा गया कि प्रसारण को जानबूझकर रोका गया था ताकि गर्भगृह में प्रवेश को छिपाया जा सके।

आम श्रद्धालुओं को 200 फीट दूर से दर्शन, वीआईपी तोड़ रहे नियम

सावन में महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार लगती है और उन्हें केवल 200 फीट दूर से ही भगवान के दर्शन करने मिलते हैं। वहीं वीआईपी लोग गर्भगृह में घुसकर नियमों को धत्ता बता रहे हैं

पहले भी कर चुके हैं नियम उल्लंघन

यह पहला मौका नहीं है। 2021 में भी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने गर्भगृह में जाकर फोटो खिंचवाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। तब भी इस मुद्दे पर सवाल उठे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

गर्भगृह में प्रवेश पर स्पष्ट प्रतिबंध

महाकाल मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, गर्भगृह में केवल पुजारियों को ही प्रवेश की अनुमति है। किसी भी श्रद्धालु या वीआईपी को वहां जाने की इजाजत नहीं दी जाती, क्योंकि यह व्यवस्था भगवान महाकाल की सुरक्षा और परंपरा को ध्यान में रखते हुए तय की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल मंदिर के नियमों की फिर अनदेखी: भाजपा विधायक के बेटे ने जबरन किया गर्भगृह में प्रवेश, कर्मचारी से हुई बहस

Ujjain, MP

नियमों के विरुद्ध प्रवेश करने पर जब मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने रोकने की कोशिश की तो रुद्राक्ष ने धमकाने की कोशिश की और बहस करने लगा।

विधायक गोलू शुक्ला भी थे मौजूद, तीन लोगों ने किए विशेष दर्शन

सोमवार तड़के करीब ढाई बजे विधायक गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। बेटे रुद्राक्ष के साथ तीन लोगों ने मंदिर की देहरी पार कर गर्भगृह में प्रवेश किया और लगभग 5 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इस पूरे घटनाक्रम में मंदिर के नियमों और दर्शन व्यवस्था की अवहेलना साफ दिखाई दी।

लाइव प्रसारण भी 1 मिनट के लिए रुका

घटना के दौरान मंदिर के यूट्यूब लाइव प्रसारण में भी लगभग 1 मिनट का ब्लैंक दिखा, जिससे यह अंदेशा और गहरा गया कि प्रसारण को जानबूझकर रोका गया था ताकि गर्भगृह में प्रवेश को छिपाया जा सके।

आम श्रद्धालुओं को 200 फीट दूर से दर्शन, वीआईपी तोड़ रहे नियम

सावन में महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार लगती है और उन्हें केवल 200 फीट दूर से ही भगवान के दर्शन करने मिलते हैं। वहीं वीआईपी लोग गर्भगृह में घुसकर नियमों को धत्ता बता रहे हैं

पहले भी कर चुके हैं नियम उल्लंघन

यह पहला मौका नहीं है। 2021 में भी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने गर्भगृह में जाकर फोटो खिंचवाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। तब भी इस मुद्दे पर सवाल उठे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

गर्भगृह में प्रवेश पर स्पष्ट प्रतिबंध

महाकाल मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, गर्भगृह में केवल पुजारियों को ही प्रवेश की अनुमति है। किसी भी श्रद्धालु या वीआईपी को वहां जाने की इजाजत नहीं दी जाती, क्योंकि यह व्यवस्था भगवान महाकाल की सुरक्षा और परंपरा को ध्यान में रखते हुए तय की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-rules-of-mahakal-temple-again-ignored-the-bjp-mlas/article-28355

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.