शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले- लोकतंत्र को शोरतंत्र बना रही कांग्रेस, सेना के पराक्रम पर उठा रही सवाल

Bhopal, MP

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के हंगामे और कार्यवाही के स्थगन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और यह चर्चा से जीवंत होता है, न कि शोरगुल और विरोध से।

शिवराज ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, तो विपक्ष इससे भाग क्यों रहा है? उन्होंने कहा कि पूरा देश 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर गर्व कर रहा है और भारतीय सेना के अद्भुत साहस व पराक्रम की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के साथ खड़े होकर एकता का संदेश देना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है।

'विपक्ष कर रहा देश का अपमान'

चौहान ने कहा कि आज जबकि देश की सेनाएं पाकिस्तान के भीतर जाकर दुश्मन के अड्डों को नष्ट कर रही हैं, तब विपक्ष द्वारा सेना की निंदा और शौर्य पर सवाल उठाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना की कार्रवाई के कारण पाकिस्तान आज तक अपने रहीम यार खान एयरबेस को बहाल नहीं कर पाया है। यह हमारी सैन्य क्षमता का जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने लिखा, "जब पूरा देश सेना के पराक्रम की सराहना कर रहा है, तब विपक्ष का विरोध और हंगामा यह दर्शाता है कि उन्हें न तो देश की सुरक्षा की चिंता है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ।"

'सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष भाग रहा'

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी विषय पर चर्चा से नहीं भाग रही है, लेकिन विपक्ष संसद को ठप कर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक परंपरा बताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार देश की एकता और सुरक्षा के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले- लोकतंत्र को शोरतंत्र बना रही कांग्रेस, सेना के पराक्रम पर उठा रही सवाल

Bhopal, MP

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और यह चर्चा से जीवंत होता है, न कि शोरगुल और विरोध से।

शिवराज ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, तो विपक्ष इससे भाग क्यों रहा है? उन्होंने कहा कि पूरा देश 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर गर्व कर रहा है और भारतीय सेना के अद्भुत साहस व पराक्रम की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के साथ खड़े होकर एकता का संदेश देना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है।

'विपक्ष कर रहा देश का अपमान'

चौहान ने कहा कि आज जबकि देश की सेनाएं पाकिस्तान के भीतर जाकर दुश्मन के अड्डों को नष्ट कर रही हैं, तब विपक्ष द्वारा सेना की निंदा और शौर्य पर सवाल उठाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना की कार्रवाई के कारण पाकिस्तान आज तक अपने रहीम यार खान एयरबेस को बहाल नहीं कर पाया है। यह हमारी सैन्य क्षमता का जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने लिखा, "जब पूरा देश सेना के पराक्रम की सराहना कर रहा है, तब विपक्ष का विरोध और हंगामा यह दर्शाता है कि उन्हें न तो देश की सुरक्षा की चिंता है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ।"

'सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष भाग रहा'

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी विषय पर चर्चा से नहीं भाग रही है, लेकिन विपक्ष संसद को ठप कर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक परंपरा बताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार देश की एकता और सुरक्षा के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivraj-singh-chauhans-sharp-attack-on-the-opposition-said-congress/article-28357

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.