मुरैना के माता मंदिर में खूनी संघर्ष: पूजा करने आए लोगों को बनाया बंधक, मारपीट में दर्जनभर घायल

Morena, MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित माधौपुरा के प्रसिद्ध आसमानी माता मंदिर में रविवार को उस वक्त तनाव फैल गया, जब पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया गया। मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच हुए इस हिंसक संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट व पथराव करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

पुजारी परिवार पर लगे आरोप

बताया गया है कि मंदिर में पूजा करने पहुंचे महिला-पुरुषों को मंदिर के पुजारी और उनके परिजनों ने जबरन बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। हमले से नाराज श्रद्धालुओं ने भी जवाबी पथराव किया। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए।

पुराने विवाद से जुड़ा मामला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आसमानी माता मंदिर को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इससे पहले भी मंदिर की व्यवस्था, सेवा और आचरण को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। एक पक्ष ने पुजारी परिवार पर मंदिर परिसर में मांस-मदिरा के सेवन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने पहले भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था।

पुलिस की सख्ती, मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने उपद्रव फैलाने वाले लोगों को पकड़कर थाने लाया है। मामले को लेकर मंदिर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना के माता मंदिर में खूनी संघर्ष: पूजा करने आए लोगों को बनाया बंधक, मारपीट में दर्जनभर घायल

Morena, MP

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट व पथराव करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

पुजारी परिवार पर लगे आरोप

बताया गया है कि मंदिर में पूजा करने पहुंचे महिला-पुरुषों को मंदिर के पुजारी और उनके परिजनों ने जबरन बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। हमले से नाराज श्रद्धालुओं ने भी जवाबी पथराव किया। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए।

पुराने विवाद से जुड़ा मामला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आसमानी माता मंदिर को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इससे पहले भी मंदिर की व्यवस्था, सेवा और आचरण को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। एक पक्ष ने पुजारी परिवार पर मंदिर परिसर में मांस-मदिरा के सेवन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने पहले भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था।

पुलिस की सख्ती, मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने उपद्रव फैलाने वाले लोगों को पकड़कर थाने लाया है। मामले को लेकर मंदिर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/people-who-came-to-worship-bloody-struggle-in-mata-temple/article-28359

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.