हथिनी और शावक का कहर: खेत में काम कर रहे किसान समेत दो की मौत, चार गांवों में दहशत

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जशपुर जिलों में एक मादा हाथी अपने शावक के साथ बीते कुछ दिनों से लगातार उत्पात मचा रही है।

शुक्रवार सुबह बालाझार गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान और एक अन्य ग्रामीण को हाथिनी ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय और तनाव का माहौल है।

बीते पांच दिनों में यह हाथी अब तक छह लोगों की जान ले चुका है। इनमें चार मौतें रायगढ़ जिले में और दो जशपुर में हुई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी हर रात गांवों की ओर रुख कर रहा है और लोगों के घरों व फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

वन विभाग की टीम पर भी हमला

पत्थलगांव क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के पास स्थित धर्मजयगढ़ वनमंडल की टीम पर भी इस हाथी ने हमला कर दिया। मादा हाथी ने विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी में सवार चालक समेत तीन लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। हमले के दौरान स्कूल के बच्चे छत पर चढ़कर खुद को सुरक्षित करते दिखे।

ग्रामीणों में दहशत, गांवों में पसरा सन्नाटा

लगातार हो रही घटनाओं के चलते ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। कई गांवों में दिन और रात सन्नाटा पसरा हुआ है। हाथी से बचाव के लिए वन विभाग ने विशेष टीम तैनात की है, लेकिन अब तक उसे काबू में नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द राहत और सुरक्षा की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हथिनी और शावक का कहर: खेत में काम कर रहे किसान समेत दो की मौत, चार गांवों में दहशत

Raigarh, CG

शुक्रवार सुबह बालाझार गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान और एक अन्य ग्रामीण को हाथिनी ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय और तनाव का माहौल है।

बीते पांच दिनों में यह हाथी अब तक छह लोगों की जान ले चुका है। इनमें चार मौतें रायगढ़ जिले में और दो जशपुर में हुई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी हर रात गांवों की ओर रुख कर रहा है और लोगों के घरों व फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

वन विभाग की टीम पर भी हमला

पत्थलगांव क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के पास स्थित धर्मजयगढ़ वनमंडल की टीम पर भी इस हाथी ने हमला कर दिया। मादा हाथी ने विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी में सवार चालक समेत तीन लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। हमले के दौरान स्कूल के बच्चे छत पर चढ़कर खुद को सुरक्षित करते दिखे।

ग्रामीणों में दहशत, गांवों में पसरा सन्नाटा

लगातार हो रही घटनाओं के चलते ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। कई गांवों में दिन और रात सन्नाटा पसरा हुआ है। हाथी से बचाव के लिए वन विभाग ने विशेष टीम तैनात की है, लेकिन अब तक उसे काबू में नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द राहत और सुरक्षा की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/hathini-and-the-cubs-havoc-two-including-the-farmer-working/article-28893

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.