मनरेगा को लेकर कांग्रेस पर गृह मंत्री का हमला, बोले– योजनाओं में सुधार को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

दुर्ग (छ.ग.)

On

दुर्ग में प्रेस वार्ता कर विजय शर्मा ने नए ग्रामीण अधिनियम का किया बचाव, आंदोलन को बताया राजनीतिक

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। दुर्ग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने किसी योजना का नाम नहीं बदला, बल्कि उसके कार्य स्वरूप में सुधार किया है।

विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि हाल ही में लागू किए गए विकसित भारत–ग्राम-जी अधिनियम 2025 का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मनरेगा के तहत सीमित और अस्थायी कार्य होते रहे हैं, जिससे गांवों में स्थायी विकास नहीं दिखा। सरकार अब इस स्थिति को बदलना चाहती है।

गृह मंत्री ने कहा कि जब हर वर्ष इस योजना पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हो रही है और आने वाले समय में यह खर्च और बढ़ने वाला है, तो गांवों में बुनियादी सुविधाओं का मजबूत ढांचा दिखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इतना सार्वजनिक धन खर्च हो रहा है, तो सड़कों, जल संरचनाओं, आजीविका संसाधनों और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता क्यों न दी जाए।

कांग्रेस द्वारा 5 जनवरी से देशव्यापी आंदोलन की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि यह विरोध वास्तविक जनहित से ज्यादा राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। उनके मुताबिक जब ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है, तब उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक गांधी के नाम पर योजनाएं चलाईं, लेकिन उनके विचारों के अनुरूप ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस काम नहीं किया। शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार गांवों को केवल रोजगार केंद्र नहीं, बल्कि विकास केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है।

योजना की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नए अधिनियम के तहत ग्रामीण श्रमिकों को अब 125 दिन का रोजगार कानूनी रूप से सुनिश्चित किया गया है, जो पहले की तुलना में अधिक है। इसके अलावा मजदूरी भुगतान की समय-सीमा तय की गई है। सात दिनों के भीतर भुगतान नहीं होने की स्थिति में श्रमिकों को अतिरिक्त राशि दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान एक अन्य सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री ने दुर्ग जनपद पंचायत के सीईओ से जुड़े एक सोशल मीडिया स्टेटस का संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन जानकारी मिलने पर इसकी जांच कराई जाएगी।

फिलहाल मनरेगा और नए ग्रामीण अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है।

--------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/home-ministers-attack-on-congress-regarding-mnrega-said-%E2%80%93-confusion/article-42226

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.