IND vs NZ टी-20: रायपुर में स्टूडेंट्स के लिए टिकट बिक्री शुरू, ₹800 में मिलेगा प्रवेश

रायपुर (छ.ग.)

On

इंडोर स्टेडियम से मिलेंगी छात्र टिकटें, ₹2000 वाली टिकटें मिनटों में खत्म, मैच को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सख्ती

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर राजधानी रायपुर में उत्साह चरम पर है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए छात्रों के लिए विशेष टिकट बिक्री गुरुवार, 16 जनवरी से शुरू कर दी गई है। सुबह 10 बजे से रायपुर इंडोर स्टेडियम में स्टूडेंट काउंटर खोला गया, जहां छात्र 800 रुपये में टिकट खरीद सकते हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार, एक वैध छात्र पहचान पत्र पर केवल एक ही टिकट जारी की जाएगी। यह व्यवस्था छात्रों को प्राथमिकता देने और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। वहीं, अन्य श्रेणियों की टिकटों की बिक्री बुधवार शाम 7 बजे से शुरू हुई थी। इसमें 2000 रुपये वाली टिकटें महज छह मिनट के भीतर बिक गईं, जबकि 2500, 3000 और 3500 रुपये की टिकटें गुरुवार सुबह तक उपलब्ध रहीं।

इस बार आयोजकों ने टिकट बिक्री को एक ही चरण में पूरा करने का निर्णय लिया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद कोई अतिरिक्त टिकट विंडो नहीं खोली जाएगी। ऑनलाइन टिकट Ticketgenie की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं, जहां एक यूजर अधिकतम चार टिकट ही बुक कर सकता है।

मैच के दिन दर्शकों की एंट्री को लेकर भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि स्टेडियम में प्रवेश दोपहर 4 बजे से मिलेगा। CSCS ने साफ किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, बिना फिजिकल टिकट के एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। 18 जनवरी और मैच के दिन टिकट रिडीम कराने की सुविधा भी नहीं होगी।

दर्शकों की सुविधा और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इस बार स्टेडियम के भीतर खाने-पीने की वस्तुओं की दरें पहले ही तय कर दी गई हैं। समोसा 50 रुपये, सैंडविच 60 रुपये, बर्गर 80 रुपये, पॉपकॉर्न 60 से 100 रुपये और पिज्जा 250 रुपये में उपलब्ध होगा। सभी फूड स्टॉल पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पिछले मैच में हुई अव्यवस्थाओं से सबक लेते हुए स्टेडियम के 13 प्रवेश द्वारों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है। करीब 350 निजी बाउंसर्स, पुलिस बल और CSCS के 45 अधिकारी संयुक्त रूप से सुरक्षा संभालेंगे। बाउंड्री लाइन पर भी अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई दर्शक मैदान में प्रवेश न कर सके।

CSCS अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि इस बार BCCI के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। संघ ने दर्शकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें। भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजक इसे सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं।

--------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ind-vs-nz-t-20-ticket-sale-for-students-starts-in/article-43236

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.