शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई: विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग में छह ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच एक बार फिर तेजी पकड़ती नजर आ रही है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे भाटिया को रायपुर लाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में उसके छह से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के EOW-ACB की सात सदस्यीय टीम ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित भाटिया के निवास पर दबिश दी। टीम ने घर के भीतर मौजूद सदस्यों से पूछताछ की, जबकि नौकरों को काम करने की अनुमति देने के साथ उनसे भी जानकारी ली गई। कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस की मौजूदगी भी रही। यह वही ठिकाना है, जहां करीब दो वर्ष पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी छापेमारी की थी, जिसके बाद से विजय भाटिया अज्ञातवास में था।

12 दिन पहले हुई थी 39 स्थानों पर छापेमारी

EOW-ACB की यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब महज 12 दिन पहले राज्य के विभिन्न जिलों—दुर्ग, भिलाई, धमतरी और महासमुंद—में 39 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। उस दौरान करीब 90 लाख रुपये नगद, सोना-चांदी और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ जब्त किए गए थे।

भिलाई के आम्रपाली अपार्टमेंट, नेहरू नगर और खुर्सीपार क्षेत्र में अशोक अग्रवाल, बंसी अग्रवाल, विशाल केजरीवाल और विनय अग्रवाल जैसे प्रमुख नामों के ठिकानों पर भी दस्तावेजों की जांच की गई थी।

क्या है शराब घोटाला?

ED द्वारा दर्ज FIR के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आबकारी विभाग के जरिए एक संगठित सिंडिकेट द्वारा शराब दुकानों के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। इस सिंडिकेट में प्रमुख भूमिका तत्कालीन IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी निगम के तत्कालीन MD ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की बताई गई है।

घोटाले की कुल राशि 2,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। ED ने आरोप लगाया है कि शराब की खरीद-बिक्री में डिस्टिलर्स से कमीशन वसूला गया, अवैध कच्ची शराब का कारोबार किया गया और FL-10A लाइसेंस के जरिए विदेशी शराब कारोबार में भी भारी अनियमितताएं की गईं।

FL-10A लाइसेंस क्या है?

FL-10A लाइसेंस के तहत कंपनियों को भारत के किसी भी राज्य से निर्मित विदेशी शराब खरीदने और उसे राज्य सरकार को सप्लाई करने का अधिकार दिया गया। यह लाइसेंस भंडारण और परिवहन की अनुमति भी देता था, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश कार्य सीधे छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन को सौंपे गए, जिससे नियामकीय पारदर्शिता प्रभावित हुई।

लखमा पर गंभीर आरोप

ईडी की रिपोर्ट में पूर्व आबकारी मंत्री और वर्तमान विधायक कवासी लखमा पर भी संगीन आरोप लगे हैं। आरोप है कि लखमा पूरे सिंडिकेट के संरक्षक की भूमिका में थे। उन्हें हर महीने दो करोड़ रुपये बतौर कमीशन दिए जाते थे, जो उनके बेटे हरीश कवासी के घर और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में खर्च किए गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई: विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग में छह ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी

Raipur, CG

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के EOW-ACB की सात सदस्यीय टीम ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित भाटिया के निवास पर दबिश दी। टीम ने घर के भीतर मौजूद सदस्यों से पूछताछ की, जबकि नौकरों को काम करने की अनुमति देने के साथ उनसे भी जानकारी ली गई। कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस की मौजूदगी भी रही। यह वही ठिकाना है, जहां करीब दो वर्ष पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी छापेमारी की थी, जिसके बाद से विजय भाटिया अज्ञातवास में था।

12 दिन पहले हुई थी 39 स्थानों पर छापेमारी

EOW-ACB की यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब महज 12 दिन पहले राज्य के विभिन्न जिलों—दुर्ग, भिलाई, धमतरी और महासमुंद—में 39 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। उस दौरान करीब 90 लाख रुपये नगद, सोना-चांदी और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ जब्त किए गए थे।

भिलाई के आम्रपाली अपार्टमेंट, नेहरू नगर और खुर्सीपार क्षेत्र में अशोक अग्रवाल, बंसी अग्रवाल, विशाल केजरीवाल और विनय अग्रवाल जैसे प्रमुख नामों के ठिकानों पर भी दस्तावेजों की जांच की गई थी।

क्या है शराब घोटाला?

ED द्वारा दर्ज FIR के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आबकारी विभाग के जरिए एक संगठित सिंडिकेट द्वारा शराब दुकानों के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। इस सिंडिकेट में प्रमुख भूमिका तत्कालीन IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी निगम के तत्कालीन MD ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की बताई गई है।

घोटाले की कुल राशि 2,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। ED ने आरोप लगाया है कि शराब की खरीद-बिक्री में डिस्टिलर्स से कमीशन वसूला गया, अवैध कच्ची शराब का कारोबार किया गया और FL-10A लाइसेंस के जरिए विदेशी शराब कारोबार में भी भारी अनियमितताएं की गईं।

FL-10A लाइसेंस क्या है?

FL-10A लाइसेंस के तहत कंपनियों को भारत के किसी भी राज्य से निर्मित विदेशी शराब खरीदने और उसे राज्य सरकार को सप्लाई करने का अधिकार दिया गया। यह लाइसेंस भंडारण और परिवहन की अनुमति भी देता था, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश कार्य सीधे छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन को सौंपे गए, जिससे नियामकीय पारदर्शिता प्रभावित हुई।

लखमा पर गंभीर आरोप

ईडी की रिपोर्ट में पूर्व आबकारी मंत्री और वर्तमान विधायक कवासी लखमा पर भी संगीन आरोप लगे हैं। आरोप है कि लखमा पूरे सिंडिकेट के संरक्षक की भूमिका में थे। उन्हें हर महीने दो करोड़ रुपये बतौर कमीशन दिए जाते थे, जो उनके बेटे हरीश कवासी के घर और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में खर्च किए गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-action-in-liquor-scam-vijay-bhatia-arrested-acb-eow-on/article-22867

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.