- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुरैना में बस और सवारी गाड़ी की टक्कर, दर्जन से ज्यादा घायल
मुरैना में बस और सवारी गाड़ी की टक्कर, दर्जन से ज्यादा घायल
Morena, MP
मुरैना के अंबाह रोड स्थित गंज रामपुर मोड़ पर सोमवार शाम बस और मैक्स गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मैक्स में सवार खटीक समाज के लगभग 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जो त्रयोदशी कार्यक्रम में भाग लेने अंबाह कस्बे जा रहे थे।
बताया गया कि दुर्घटना करीब 4 बजे हुई, जब बस रॉन्ग साइड से आ रही थी और सीधे मैक्स गाड़ी में टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मैक्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे कई लोग घायल हो गए। मैक्स ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए