अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: 876 मामलों में वसूले गए 2.69 करोड़ रुपए, 32 मशीनें जब्त

Raipur, CG

On

रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत नियम 2019 के अंतर्गत जिले में संचालित 13 रेत खदानों में से 8 को पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि शेष 5 खदानों की स्वीकृति प्रक्रिया प्रगति पर है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 876 मामलों में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 2.69 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

इसमें अवैध रेत उत्खनन के 53 मामलों में 42.96 लाख रुपये, 819 मामलों में अवैध परिवहन पर 2.24 करोड़ रुपये तथा अवैध भंडारण के 4 मामलों में 2.59 लाख रुपये की वसूली शामिल है।

खनिज विभाग के उपसंचालक किशोर गोलघाटे ने जानकारी दी कि 15 मई 2025 तक वर्ष 2025-26 के शुरुआती आंकड़ों में अब तक 81 मामलों में 21.49 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है, जिसमें एक अवैध उत्खनन और 80 अवैध परिवहन के मामले शामिल हैं।

सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2024-25 में कुल 32 अवैध रूप से उपयोग हो रही चौन मशीनें जब्त की गई थीं। वर्तमान में भी कई मशीनें पुलिस थाना उपरवारा में सुरक्षित रखी गई हैं।

प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में जिले में 7 नए रेत घाटों की नीलामी की तैयारी की जा रही है, ताकि मानसून में निर्माण कार्यों में रेत की कमी हो। इसके अलावा 10 स्वीकृत भंडारण स्थलों के साथ-साथ अस्थायी भंडारण स्थलों को भी अधिकृत करने की प्रक्रिया जारी है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: 876 मामलों में वसूले गए 2.69 करोड़ रुपए, 32 मशीनें जब्त

Raipur, CG

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 876 मामलों में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 2.69 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

इसमें अवैध रेत उत्खनन के 53 मामलों में 42.96 लाख रुपये, 819 मामलों में अवैध परिवहन पर 2.24 करोड़ रुपये तथा अवैध भंडारण के 4 मामलों में 2.59 लाख रुपये की वसूली शामिल है।

खनिज विभाग के उपसंचालक किशोर गोलघाटे ने जानकारी दी कि 15 मई 2025 तक वर्ष 2025-26 के शुरुआती आंकड़ों में अब तक 81 मामलों में 21.49 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है, जिसमें एक अवैध उत्खनन और 80 अवैध परिवहन के मामले शामिल हैं।

सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2024-25 में कुल 32 अवैध रूप से उपयोग हो रही चौन मशीनें जब्त की गई थीं। वर्तमान में भी कई मशीनें पुलिस थाना उपरवारा में सुरक्षित रखी गई हैं।

प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में जिले में 7 नए रेत घाटों की नीलामी की तैयारी की जा रही है, ताकि मानसून में निर्माण कार्यों में रेत की कमी हो। इसके अलावा 10 स्वीकृत भंडारण स्थलों के साथ-साथ अस्थायी भंडारण स्थलों को भी अधिकृत करने की प्रक्रिया जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-action-of-district-administration-on-illegal-sand-mining-rs/article-21148

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.