मंदसौर में करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामदगी: लहसुन की आड़ में चल रही थी तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mandsaur, MP

On

जिले में नारकोटिक्स विंग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

शुक्रवार को नीमच-मिर्जापुर फंटे पर की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 1 किलो 110 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वाहन में लहसुन लदा था, जिसमें ड्रग्स को बारीकी से छिपाकर ले जाया जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

नारकोटिक्स विभाग को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर लहसुन के ट्रांसपोर्टेशन की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

तीन तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी पैरोल से था फरार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदसौर के मदारपुरा निवासी 32 वर्षीय शम्सुद्दीन उर्फ अन्नू, मुंबई माहिम वेस्ट निवासी 47 वर्षीय यामीन खान और 50 वर्षीय समीर शेख के रूप में हुई है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि शम्सुद्दीन पहले भी राजस्थान में 41 किलो अफीम की तस्करी के मामले में आरोपी रहा है और पिछले चार महीने से पैरोल पर फरार था।

मुंबई में हो रही थी ड्रग्स की आपूर्ति

टीआई भरत चावड़ा के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी एमडी ड्रग्स को मंदसौर से मुंबई के माहिम और आस-पास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस को संदेह है कि यह नेटवर्क और भी बड़े पैमाने पर फैला हुआ है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल नारकोटिक्स विंग तस्करों के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगाल रही है। टीआई चावड़ा ने बताया कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

मंदसौर में करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामदगी: लहसुन की आड़ में चल रही थी तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mandsaur, MP

शुक्रवार को नीमच-मिर्जापुर फंटे पर की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 1 किलो 110 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वाहन में लहसुन लदा था, जिसमें ड्रग्स को बारीकी से छिपाकर ले जाया जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

नारकोटिक्स विभाग को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर लहसुन के ट्रांसपोर्टेशन की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

तीन तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी पैरोल से था फरार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदसौर के मदारपुरा निवासी 32 वर्षीय शम्सुद्दीन उर्फ अन्नू, मुंबई माहिम वेस्ट निवासी 47 वर्षीय यामीन खान और 50 वर्षीय समीर शेख के रूप में हुई है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि शम्सुद्दीन पहले भी राजस्थान में 41 किलो अफीम की तस्करी के मामले में आरोपी रहा है और पिछले चार महीने से पैरोल पर फरार था।

मुंबई में हो रही थी ड्रग्स की आपूर्ति

टीआई भरत चावड़ा के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी एमडी ड्रग्स को मंदसौर से मुंबई के माहिम और आस-पास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस को संदेह है कि यह नेटवर्क और भी बड़े पैमाने पर फैला हुआ है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल नारकोटिक्स विंग तस्करों के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगाल रही है। टीआई चावड़ा ने बताया कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/millions-of-md-drugs-recovery-in-mandsaur-smuggling-three-accused/article-21156

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.