रजक गाडगे सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं: धोबी समाज को सस्ता लोन, 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000

Bilaspur, CG

राज्य स्तरीय रजक युवा गाडगे सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के हित में कई बड़े ऐलान किए। बिलासपुर में आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि रजक समाज के पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने रजककार विकास बोर्ड का गठन किया है।

इस बोर्ड के माध्यम से धोबी समाज को कम ब्याज पर किफायती लोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने पुश्तैनी काम को आधुनिक रूप दे सकें।

मुख्यमंत्री ने मंच से यह भी बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अभिसरण विभाग की स्थापना की गई है और सरकारी कामकाज को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

साय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की 15 वर्षीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भुखमरी की समस्या का समाधान हुआ। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद दिया, जिनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा मिला।

नई उद्योग नीति से बढ़ेगा निवेश, मिलेगा रोजगार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई उद्योग नीति का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा, विशेष रूप से महिलाएं, अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांगजन इसके केंद्र में हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नई नीति से अब तक 6.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

सरकार द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी देने के प्रयास भी जारी हैं। बीते डेढ़ वर्ष में 10 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया है, और 5 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा।

समाज के प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने धोबी समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने की। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

लोकगायिका रजनी रजक ने मंच संचालन कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रजक गाडगे सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं: धोबी समाज को सस्ता लोन, 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000

Bilaspur, CG

इस बोर्ड के माध्यम से धोबी समाज को कम ब्याज पर किफायती लोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने पुश्तैनी काम को आधुनिक रूप दे सकें।

मुख्यमंत्री ने मंच से यह भी बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अभिसरण विभाग की स्थापना की गई है और सरकारी कामकाज को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

साय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की 15 वर्षीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भुखमरी की समस्या का समाधान हुआ। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद दिया, जिनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा मिला।

नई उद्योग नीति से बढ़ेगा निवेश, मिलेगा रोजगार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई उद्योग नीति का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा, विशेष रूप से महिलाएं, अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांगजन इसके केंद्र में हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नई नीति से अब तक 6.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

सरकार द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी देने के प्रयास भी जारी हैं। बीते डेढ़ वर्ष में 10 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया है, और 5 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा।

समाज के प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने धोबी समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने की। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

लोकगायिका रजनी रजक ने मंच संचालन कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-announcements-of-chief-minister-vishnudev-sai-at-rajak-gadge/article-28257

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.