एक बोरी खाद के लिए लाठीचार्ज! मां-बेटे को पुलिस ने पीटा, मंत्री बोले- “किल्लत नहीं है”

यूपी के लखीमपुर में खाद के लिए लाइन में लगे एक किसान और उसकी मां को पुलिस ने सरेआम पीटा। पीड़ित परिवार का कसूर सिर्फ इतना था कि वे लगातार तीन दिनों से खाद के लिए भटकते हुए प्रदर्शन कर रहे थे।

 यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सामने आने के बाद सरकार की किरकिरी शुरू हो गई है।

घटना फरधान थाना क्षेत्र के भदूरा सहकारी समिति की है, जहां बुधवार को मशीन खराब होने का बहाना बनाकर खाद वितरण अचानक बंद कर दिया गया। गुस्साए किसानों ने जब हाईवे जाम किया तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने किसान राजकिशोर पर सरेराह लाठियां बरसाईं और जब उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी नहीं बख्शा।

पीड़ित किसान बोले—"तीन दिन से लाइन में हूं, लाठियां तो मिल गईं लेकिन खाद नहीं"
किसान राजकिशोर ने कहा कि वह अपनी मां और पत्नी के साथ तीन दिन से खाद के लिए आ रहा है, लेकिन हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा। जब बुधवार को विरोध जताया तो पुलिसवालों ने पीटा और फिर जीप में बैठाकर ले गए। मां और पत्नी को भी धक्का देकर हटाया गया।

मंत्री का दावा, ज़मीनी सच्चाई कुछ और
घटना से महज कुछ घंटे पहले प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि “खाद की कोई कमी नहीं है” और “पूरा स्टॉक मौजूद है”। लेकिन उसी दिन किसानों को धक्के और लाठियां ही मिलीं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा हमला
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया और लिखा—“खाद मांगने पर अपमान... भाजपा को शर्म नहीं आती? शर्मनाक और निंदनीय।”

मौके-मौके पर हंगामा, चप्पल चलीं, ताले लगे
ऐसे ही हालात मैगलगंज और शंकरपुर में भी देखने को मिले, जहां महिलाओं में खाद को लेकर धक्का-मुक्की और मारपीट तक हो गई। कई स्थानों पर समिति कर्मचारियों ने ताले लगाकर भागना बेहतर समझा।

किसानों की मांग—CCTV लगाओ, भ्रष्ट सचिवों को हटाओ
गुरुवार को भी कई केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी गईं। किसान खुलेआम कह रहे हैं कि स्टॉक तो है, लेकिन भ्रष्टाचार और सिफारिश के कारण उन्हें खाद नहीं मिल रही। उन्होंने समिति सचिवों पर कार्रवाई और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एक बोरी खाद के लिए लाठीचार्ज! मां-बेटे को पुलिस ने पीटा, मंत्री बोले- “किल्लत नहीं है”

 यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सामने आने के बाद सरकार की किरकिरी शुरू हो गई है।

घटना फरधान थाना क्षेत्र के भदूरा सहकारी समिति की है, जहां बुधवार को मशीन खराब होने का बहाना बनाकर खाद वितरण अचानक बंद कर दिया गया। गुस्साए किसानों ने जब हाईवे जाम किया तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने किसान राजकिशोर पर सरेराह लाठियां बरसाईं और जब उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी नहीं बख्शा।

पीड़ित किसान बोले—"तीन दिन से लाइन में हूं, लाठियां तो मिल गईं लेकिन खाद नहीं"
किसान राजकिशोर ने कहा कि वह अपनी मां और पत्नी के साथ तीन दिन से खाद के लिए आ रहा है, लेकिन हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा। जब बुधवार को विरोध जताया तो पुलिसवालों ने पीटा और फिर जीप में बैठाकर ले गए। मां और पत्नी को भी धक्का देकर हटाया गया।

मंत्री का दावा, ज़मीनी सच्चाई कुछ और
घटना से महज कुछ घंटे पहले प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि “खाद की कोई कमी नहीं है” और “पूरा स्टॉक मौजूद है”। लेकिन उसी दिन किसानों को धक्के और लाठियां ही मिलीं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा हमला
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया और लिखा—“खाद मांगने पर अपमान... भाजपा को शर्म नहीं आती? शर्मनाक और निंदनीय।”

मौके-मौके पर हंगामा, चप्पल चलीं, ताले लगे
ऐसे ही हालात मैगलगंज और शंकरपुर में भी देखने को मिले, जहां महिलाओं में खाद को लेकर धक्का-मुक्की और मारपीट तक हो गई। कई स्थानों पर समिति कर्मचारियों ने ताले लगाकर भागना बेहतर समझा।

किसानों की मांग—CCTV लगाओ, भ्रष्ट सचिवों को हटाओ
गुरुवार को भी कई केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी गईं। किसान खुलेआम कह रहे हैं कि स्टॉक तो है, लेकिन भ्रष्टाचार और सिफारिश के कारण उन्हें खाद नहीं मिल रही। उन्होंने समिति सचिवों पर कार्रवाई और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/lathicharge-mother-son-for-a-sack-fertilizer-was-beaten-by-the/article-27985

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.