भोपाल में ब्लिंकिट के बैग से शराब की डिलीवरी! 31 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Bhopal, MP

On

राजधानी भोपाल में ऑनलाइन शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ब्लिंकिट जैसी डिलीवरी सर्विस के बैग का इस्तेमाल कर अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी कर रहा था।

चार दिन की गुप्त निगरानी के बाद आबकारी विभाग ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर की गई। करोंद क्षेत्र में दबिश के दौरान आरोपी संतोष अग्रवाल के घर से विभिन्न ब्रांड की कुल 31 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

डिलीवरी एप का सहारा, ब्लिंकिट बैग बना परदा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी संतोष अग्रवाल ब्लिंकिट के बैग में शराब की होम डिलीवरी करता था, जिससे वह लोगों को भ्रमित कर सके कि वह किसी वैध डिलीवरी एजेंसी से जुड़ा हुआ है। शराब की कीमत का भुगतान भी वह ऑनलाइन एप्स के माध्यम से लेता था, जिससे नकद लेनदेन से बच सके और संदेह हो।

दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कॉल रिकॉर्डिंग और डेटा की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि शराब तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह तस्करी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकती है।

कानूनी कार्रवाई जारी

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना है कि पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

यह मामला राजधानी में अवैध शराब तस्करी के बदलते तौर-तरीकों की ओर संकेत करता है, जहां तकनीक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर कानून से बचने की कोशिश की जा रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल में ब्लिंकिट के बैग से शराब की डिलीवरी! 31 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Bhopal, MP

चार दिन की गुप्त निगरानी के बाद आबकारी विभाग ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर की गई। करोंद क्षेत्र में दबिश के दौरान आरोपी संतोष अग्रवाल के घर से विभिन्न ब्रांड की कुल 31 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

डिलीवरी एप का सहारा, ब्लिंकिट बैग बना परदा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी संतोष अग्रवाल ब्लिंकिट के बैग में शराब की होम डिलीवरी करता था, जिससे वह लोगों को भ्रमित कर सके कि वह किसी वैध डिलीवरी एजेंसी से जुड़ा हुआ है। शराब की कीमत का भुगतान भी वह ऑनलाइन एप्स के माध्यम से लेता था, जिससे नकद लेनदेन से बच सके और संदेह हो।

दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कॉल रिकॉर्डिंग और डेटा की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि शराब तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह तस्करी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकती है।

कानूनी कार्रवाई जारी

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना है कि पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

यह मामला राजधानी में अवैध शराब तस्करी के बदलते तौर-तरीकों की ओर संकेत करता है, जहां तकनीक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर कानून से बचने की कोशिश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/accused-arrested-with-31-boxes-of-liquor-delivery-of-liquor/article-20911

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.