बेंगलुरु में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा: MP को मिले 8 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 19 हजार रोजगार सृजन की संभावना

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु दौरे के दौरान निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश को कुल 8,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे करीब 19,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को रायसेन जिले में रेलवे कोच निर्माण के लिए 60.063 हेक्टेयर भूमि आवंटन पत्र सौंपा। यह इकाई मेट्रो और रेलवे कोच निर्माण के क्षेत्र में कार्य करेगी, जिससे राज्य में औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और अधिक मजबूत होगा।

निवेश प्रस्तावों का विवरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि बेंगलुरु में विभिन्न कंपनियों के साथ बातचीत के दौरान जो निवेश प्रस्ताव मिले हैं, उनमें शामिल हैं:

  • सन फार्मा – ₹3000 करोड़

  • HESS – ₹2000 करोड़

  • BEML – ₹1800 करोड़

  • अरविंद मील – ₹600 करोड़

  • अभिनाथ समूह लॉजिस्टिक्स – ₹100 करोड़

  • नाइज गारमेंट – ₹385 करोड़

  • HTCL टेक्नोलॉजी – ₹50 करोड़

इन सभी निवेश प्रस्तावों के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

BEML को आवंटित भूमि से जुड़े लाभ

रायसेन में स्थापित होने वाली बीईएमएल इकाई मेट्रो रेलवे परियोजनाओं के लिए अत्याधुनिक मेट्रो कोच और रोलिंग स्टॉक का निर्माण करेगी। इससे केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। इस इकाई में करीब ₹1800 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

बीईएमएल के सीएमडी शांतनु रॉय ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि कंपनी उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और यह इकाई भारत के नगरीय परिवहन क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगी।

BEML का 2100वां कोच रवाना, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

बेंगलुरु में बीईएमएल यूनिट का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपनी द्वारा निर्मित 2100वें मेट्रो कोच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कोच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के जरिए मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए बनाया गया है और इसमें ड्राइवरलेस संचालन जैसी आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश: एक बार जो आता है, वह MP का हो जाता है

मुख्यमंत्री ने इंटरेक्टिव सेशन में निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश की नीतियां निवेश के लिए बेहद अनुकूल हैं। हमारी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों के समय लंबित इंसेंटिव का भुगतान कर 5260 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हम निवेशकों को हर जरूरी सुविधा और सहयोग देने के लिए वचनबद्ध हैं।"

औद्योगिक माहौल और नीति की प्रस्तुति

इस अवसर पर औद्योगिक विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और पर्यटन सचिव इलैया राजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और नीति की जानकारी दी। निवेशकों को बताया गया कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, फार्मा, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

बेंगलुरु में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा: MP को मिले 8 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 19 हजार रोजगार सृजन की संभावना

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को रायसेन जिले में रेलवे कोच निर्माण के लिए 60.063 हेक्टेयर भूमि आवंटन पत्र सौंपा। यह इकाई मेट्रो और रेलवे कोच निर्माण के क्षेत्र में कार्य करेगी, जिससे राज्य में औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और अधिक मजबूत होगा।

निवेश प्रस्तावों का विवरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि बेंगलुरु में विभिन्न कंपनियों के साथ बातचीत के दौरान जो निवेश प्रस्ताव मिले हैं, उनमें शामिल हैं:

  • सन फार्मा – ₹3000 करोड़

  • HESS – ₹2000 करोड़

  • BEML – ₹1800 करोड़

  • अरविंद मील – ₹600 करोड़

  • अभिनाथ समूह लॉजिस्टिक्स – ₹100 करोड़

  • नाइज गारमेंट – ₹385 करोड़

  • HTCL टेक्नोलॉजी – ₹50 करोड़

इन सभी निवेश प्रस्तावों के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

BEML को आवंटित भूमि से जुड़े लाभ

रायसेन में स्थापित होने वाली बीईएमएल इकाई मेट्रो रेलवे परियोजनाओं के लिए अत्याधुनिक मेट्रो कोच और रोलिंग स्टॉक का निर्माण करेगी। इससे केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। इस इकाई में करीब ₹1800 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

बीईएमएल के सीएमडी शांतनु रॉय ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि कंपनी उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और यह इकाई भारत के नगरीय परिवहन क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगी।

BEML का 2100वां कोच रवाना, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

बेंगलुरु में बीईएमएल यूनिट का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपनी द्वारा निर्मित 2100वें मेट्रो कोच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कोच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के जरिए मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए बनाया गया है और इसमें ड्राइवरलेस संचालन जैसी आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश: एक बार जो आता है, वह MP का हो जाता है

मुख्यमंत्री ने इंटरेक्टिव सेशन में निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश की नीतियां निवेश के लिए बेहद अनुकूल हैं। हमारी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों के समय लंबित इंसेंटिव का भुगतान कर 5260 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हम निवेशकों को हर जरूरी सुविधा और सहयोग देने के लिए वचनबद्ध हैं।"

औद्योगिक माहौल और नीति की प्रस्तुति

इस अवसर पर औद्योगिक विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और पर्यटन सचिव इलैया राजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और नीति की जानकारी दी। निवेशकों को बताया गया कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, फार्मा, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadavs-big-announcement-in-bengaluru-mp/article-20913

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.