प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, बिलासपुर में पास्टर गिरफ्तार

बिलासपुर (छ.ग.)

On

बीमारी ठीक करने और भोजन का लालच देकर लोगों को प्रभावित करने का आरोप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभा रुकवाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा की आड़ में कथित रूप से धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने एक पास्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह बीमारी ठीक करने और भोजन सहित अन्य लाभ देने का लालच देकर लोगों को प्रभावित कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभा को बंद कराया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र की मल्हार चौकी के अंतर्गत डबहापारा इलाके का है। पुलिस के अनुसार, रविवार को सूचना मिली थी कि एक मकान में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां एकत्र होकर प्रार्थना सभा में शामिल हो रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

डीएसपी लालचंद मोहिले ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मकान में रहने वाला रामकुमार केंवट (41) अपने घर की छत पर बने हाल में नियमित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। इन सभाओं में आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय की महिलाएं और युवतियां शामिल हो रही थीं।

पुलिस पूछताछ में आरोप सामने आया कि पास्टर लोगों को यह भरोसा दिला रहा था कि विशेष प्रार्थना से उनकी पुरानी और गंभीर बीमारियां ठीक हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें भोजन और अन्य भौतिक सुविधाएं देने का प्रलोभन भी दिया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी माध्यम से लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल प्रार्थना सभा को बंद कराया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी रामकुमार केंवट को हिरासत में लेकर मल्हार चौकी लाया गया। मामले में स्थानीय निवासी पूणेन्द्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गतिविधि से और कौन-कौन लोग जुड़े थे।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण या लोगों को गुमराह करने की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं इस तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

--------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pastor-arrested-in-bilaspur-accused-of-religious-conversion-under-the/article-42813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.